Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

गणेश उत्सव को लेकर कोरबा पुलिस का विशेष अभियान — बदमाशों, अवैध शराब एवं वारंटियों पर लगातार कार्रवाई।

BGSBU inaugurates Super 30 IAS/JKAS Coaching in collaboration with District Administration Rajouri.

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के विद्यालयों में हुई चित्रकला प्रतियोगिता

बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी का आयोजन।

कैदियों की सुविधाओं, स्वास्थ्य और विधिक सहायता की हुई गहन समीक्षा।

: नवपदस्थ पुलिस महानिरीक्षक डॉ. आनंद छाबड़ा द्वारा किया गया पदभार ग्रहण

Vivek Sahu

Thu, Aug 3, 2023
कोरबा /रायपुर छत्तीसगढ़ शासन, गृह (पुलिस) विभाग, नवा रायपुर द्वारा जारी आदेश स्थानांतरण आदेश के परिपालन में आज दिनांक 1.8.2023 को बिलासपुर रेंज मेें नवपदस्थ पुलिस महानिरीक्षक डॉ. आनंद छाबड़ा द्वारा पदभार ग्रहण किया गया। डॉ. आनंद छाबड़ा भारतीय पुलिस सेवा संवर्ग के वर्ष 2001 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हैं   डॉ. आनंद छाबड़ा छत्तीसगढ़ राज्य में कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें राज्य के इंटेलीजेंस चीफ सहित रायपुर रेंज और दुर्ग रेंज में पुलिस महानिरीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं। डॉ. छाबड़़ा पूर्व में बिलासपुर रेंज अंतर्गत जिला रायगढ़ और जिला जॉंजगीर-चाम्पा में पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं।   नव पदस्थ पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज डॉ. आनंद छाबड़ा के पदभार ग्रहण दौरान पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह, अति.पुलिस अधीक्षक बिलासपुर(शहर) राजेन्द्र जायसवाल, अति.पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) राहुल देव शर्मा, और पु.म.नि.कार्या.रेंज बिलासपुर उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुशीला टेकाम और उप पुलिस अधीक्षक जेरोल लकड़ा तथा रक्षित निरीक्षक भूपेन्द्र गुप्ता, निरी. थाना प्रभारी सिविल लाईन परिवेश तिवारी सहित पु.म.नि.कार्या. बिलासपुर रेंज में कर्तव्यरत अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन