Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत बृहद स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान का आयोजन।

गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस से अभद्रता एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने वाला आरोपी गिरफ्तार।

निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

: विपरीत परिस्थितियों में भी भाजपा के कार्यकर्ता सहयोग के लिए बढ़ाते हैं कदम - नरेंद्र देवांगन

Vivek Sahu

Thu, Nov 23, 2023
कोरबा में भाजपाइयों ने टनल में फंसे श्रमिकों के लिए की प्रार्थना उत्तरकाशी में निर्माणाधीन टनल के धसकने के कारण के कारण कई मजदूर उसमें फंस गए हैं उनकी सुरक्षा के लिए भारतीय जनता पार्टी कोसा बाड़ी मंडल के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी ने वन विभाग स्थित हनुमान मंदिर में जाकर दीप प्रज्वलित कर उनके जान की सुरक्षा और सलामत की मंगल कामना करते हुए पूजा अर्चना की। दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा नेता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री कोरबा नगर निगम पार्षद नरेंद्र देवांगन ने मिडिया से चर्चा करते हुए कहा कि निश्चित तौर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता विपरीत परिस्थितियों में भी लोगों की सहयोग करने के लिए हमेशा आगे रहती है वसुधैव कुटुंबकम के साथ पूरा विश्व ही हमारा परिवार है मानवता के प्रति सजगता के साथ लोगों का ध्यान रखते हुए सेवा भावना को आगे बढ़ा कर हम सबको साथ चलना चाहिए। निश्चित तौर पर टनल में फंसे सभी की सुरक्षा की सलामती की मंगल कामना करते हैं। कार्यक्रम में कोसाबाड़ी मंडल के अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा वरिष्ठ नेता श्री राम नारायण सोनी मंजू सिंह मनोरमा शर्मा सुमन सोनी प्रकाश अग्रवाल लक्ष्मण श्रीवास राम त्रिपाठी चंदन सिंह राजेश सोनी, राजेश राठौर लालेश दुबे पंकज देवांगन चंदन मजूमंदार राम कल्याण नवीन यादव मोंटी पटेल के साथ और भी कार्यकर्ता आमजन सम्मिलित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन