Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

गणेश उत्सव को लेकर कोरबा पुलिस का विशेष अभियान — बदमाशों, अवैध शराब एवं वारंटियों पर लगातार कार्रवाई।

BGSBU inaugurates Super 30 IAS/JKAS Coaching in collaboration with District Administration Rajouri.

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के विद्यालयों में हुई चित्रकला प्रतियोगिता

बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी का आयोजन।

कैदियों की सुविधाओं, स्वास्थ्य और विधिक सहायता की हुई गहन समीक्षा।

: सीएम के आश्वासन पर पंचायत सचिवों का आंदोलन स्थगित

Vivek Sahu

Wed, May 10, 2023

कोरबा। जिले में पंचायत सचिवों की हड़ताल चलने से काम काज प्रभावित हो गया था। अभियन्ता और अफसरों ने सचिवों का दायित्व निर्वहन करने से इंकार कर दिया था। सरपंचों ने भी ग्राम पंचायतों में संपूर्ण दायित्व वाले सचिव नियुक्ति की मांग की थी। मांग पूरी होने पर आंदोलन का रास्ता अख्तियार करने की चेतावनी दी। जिससे शासन प्रशासन की मुश्किलें बढ़ने लगी थी। अब आंदोलन स्थगित हो जाने से राहत की सांस ली गई है।
छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव संघ की हड़ताल स्थगित हो गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आश्वासन के बाद हड़ताल स्थगित की गई है। संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय ने हड़ताल खत्म कराने की पहल की।शासकीयकरण की मांग को लेकर 16 मार्च से पंचायत सचिव हड़ताल पर थे। प्रदेश के 146 ब्लॉकों में आंदोलन चल रहा था। कोरबा के सभी विकासखंड में भीआंदोलन जारी था। प्रदेश पंचायत सचिव संघ छत्तीसगढ़ के आह्वान पर प्रदेशभर में पंचायत सचिवों ने अपनी एक ‌सूत्रीय मांग को लेकर 16 मार्च से काम बंद कर दिया था। एक सूत्रीय मांग पंचायत सचिवों को परिवीक्षा अवधि के बाद शासकीयकरण करने को लेकर हड़ताल पर थे, जिससे कामकाज में काफी प्रभाव पड़ा है। हड़ताल स्थगित हो जाने से पंचायतों के रुके काम अब हो सकेंगे। जिससे ग्रामीणों ने बड़ी राहत की सांस ली है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन