Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

गणेश उत्सव को लेकर कोरबा पुलिस का विशेष अभियान — बदमाशों, अवैध शराब एवं वारंटियों पर लगातार कार्रवाई।

BGSBU inaugurates Super 30 IAS/JKAS Coaching in collaboration with District Administration Rajouri.

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के विद्यालयों में हुई चित्रकला प्रतियोगिता

बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी का आयोजन।

कैदियों की सुविधाओं, स्वास्थ्य और विधिक सहायता की हुई गहन समीक्षा।

: राष्ट्रीय प्रतियोगिता "प्रणवम "में कोरबा की होनहार बाल नृत्यांगना इशिता कश्यप हुई सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के पुरस्कार से सम्मानित

Vivek Sahu

Thu, Sep 7, 2023
कोरबा।विगत दिनों साईं नृत्य निलायम बिलासपुर के तत्वाधान में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय बिलासपुर सभागृह में राष्ट्रीय नृत्य संगीत प्रतियोगिता "प्रणवम" 2023 का आयोजन किया गया था। 01 सितंबर से 05 सितंबर 2023 तक 5 दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में 500 से अधिक कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया कत्थक नृत्य जूनियर वर्ग में जिले की होनहार बाल कलाकार इशिता कश्यप ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रणवम प्रतिभा अवार्ड प्राप्त किया जो की सभी वर्गों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कलाकार को प्रदान किया जाता है। इशिता ने अपने कथक नृत्य में शिव वंदना (अंगीकम) आमद, तोड़ा, चक्करदार तथा परण में 120 चक्कर की अद्भुत प्रस्तुति दी, जिसे देखकर निर्णायक एवं दर्शन गण आश्चर्यचकित रह गए। इशिता ने अपने गुरु मोरध्वज वैष्णव जी के मार्गदर्शन एवं अपनी कड़ी मेहनत के फल स्वरुप महज 10 वर्ष की उम्र में ही अनेक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए जिला एवं राज्य को गौरवान्वित कर चुकी है, इन्हीं उपलब्धियां के कारण यह कोरबा कलेक्टर रानू साहू तथा संजीव झा से सम्मानित हो चुकी है, वर्तमान में भारत सरकार द्वारा प्राप्त किए जाने वाले नेशनल स्कॉलरशिप के लिए संगीत विद्या में नामित की गई है, जिसके लिए कड़ी मेहनत में जुट गई है। इशिता रघुनंदन कश्यप एवं अनिता कश्यप की पुत्री है तथा कोरबा जिले में एनटीपीसी जमनीपाली के पुष्पपल्लव कॉलोनी में रहती है जहां इनकी उपलब्धियों से आसपास के अन्य बच्चे प्रभावित होकर इनसे प्रेरणा ले रहे हैं,इशिता के संगीत क्षेत्र में नित नए आयाम को देखते हुए राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ,कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर एवं कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत ने इशिता को प्रधानमंत्री बाल पुरस्कार 2024 प्रदान करने हेतु अनुशंसा किए हैं। इशिता की उपलब्धियां से केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 एनटीपीसी कोरबा की प्राचार्य एवं शिक्षक गण में भी खुशी की लहर व्याप्त है सभी ने इशिता को अपना आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी है एवं इशिता के उज्जवल भविष्य की कामना किए हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन