Thursday 24th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत बृहद स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान का आयोजन।

गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस से अभद्रता एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने वाला आरोपी गिरफ्तार।

निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

: नगर निगम वार्ड 6 पुरानी बस्ती से जितेन्द्र सिंह राजपूत (पिन्टू) लडेंगे चुनाव।

Vivek Sahu

Fri, Dec 27, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )नगर निगम के वार्ड क्रमांक 06 पुरानी बस्ती के सामान्य सीट होने से दावेदारों की लंबी सूची तैयार होने लगी है ऐसे में युवाओं के बीच गहरी पैठ रखने वाले जितेन्द्र सिंह राजपूत (पिन्टू) ने चुनाव लड़ने का मन बना लिया है।   इनके निर्दलीय चुनाव लडने के ऐलान से राष्ट्रीय दलों के प्रत्याशी को शिकस्त मिल सकती है।   आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कोरबा नगर निगम क्षेत्र में भी सरगर्मी बढ़ गई है, अब दावेदार भी सक्रिय होने लगे हैं।   वार्ड क्रमांक 06 पुरानी बस्ती से जितेन्द्र सिंह राजपूत (पिन्टू) के मैदान में आने से चुनाव बहुत दिलचस्प होने वाला है।   जितेन्द्र सिंह राजपूत (पिन्टू) छात्र राजनीति से सक्रिय रहे हैं, वर्षों से क्षेत्र के लोगों से जुड़े रहने का निश्चित ही फायदा जितेन्द्र राजपूत को मिलेगा।   उन्होंने कहा कि लोगों ने दोनों पार्टियों के पार्षदों की कार्यशैली देखी है वार्ड में जिस तरीके का विकास होना चाहिए वैसा नहीं हो पाया है जिसका लोगों को काफी मलाल है, इस बार वार्ड के लोग बदलाव का मन बनाकर रखे हुए हैं जो निगम चुनाव में स्पष्ट रूप से दिखेगा।   अगर जनता मौका देती है तो वार्ड के विकास में किसी प्रकार का कोई कसर नहीं रखा जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन