Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

कोरबा ब्रेकिंग: सिंघाली के जंगल में जुए के फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 जुआरी गिरफ्तार, 11.56 लाख की संपत्ति जब्त।

गणेश विसर्जन में पुलिस की सख्ती: नियम तोड़ने वाले डीजे एवं पिकअप वाहन जप्त।

कोरबा के शिवाय हॉस्पिटल में डॉ. नागेंद्र बागरी की निगरानी में 600 ग्राम के प्रीमैच्योर नवजात ने 90 दिन तक NICU में जिंदग

Buddhist Studies Scholar Dr. Suresh Kumar Selected for ‘IARA Outstanding Academician Award–2026

Devotees of Sant Nirankari Mission Donated 63 Units of Blood in Rajouri.

: <em>शासकीय दिव्यांग महाविद्यालय रायपुर में संगीत व चित्रकला में स्नातक हेतु प्रवेश प्रारंभ</em><em>जिले के इच्छुक दिव्यांग आवेदक कर सकते हैं आवेदन</em>

Vivek Sahu

Mon, Jul 3, 2023

कोरबा,शासकीय दिव्यांग महाविद्यालय माना कैम्प, रायपुर में सत्र 2023-24 के लिए संगीत एवं चित्रकला में स्नातक की उपाधि हेतु प्रवेश प्रारंभ है। जिले में निवासरत समस्त 12वीं उत्तीर्ण दिव्यांगजन (श्रवणबाधित, दृष्टिबाधित एवं अस्थिबाधित) शासकीय दिव्यांग महाविद्यालय माना कैम्प रायपुर में अपनी रूचि अनुसार विधा चयन कर स्नातक स्तर की शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं, साथ ही अपने रोजगार प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त कर सकेंगे।
उप संचालक समाज कल्याण विभाग ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि शासकीय दिव्यांग महाविद्यालय में कोर्स के अंतर्गत बी.पी.ए. (बैचलर ऑफ परफॉर्मिंग आर्टस) के अंतर्गत मुख्य विषय में गायन-तबला उपलब्ध है। इसी प्रकार बी. एफ. ए. (बैचलर ऑफ फाईन आर्टस के अंतर्गत मुख्य विषय चित्रकला शामिल हैं। उन्होंने बताया कि प्रवेश लेने हेतु जिले के इच्छुक दिव्यांग आवेदकों को 10वीं-12वीं की अंकसूची, निवास, जाति प्रमाण पत्र की छायाप्रति, आय प्रमाण पत्र की मूल प्रति, स्थानांतरण, चरित्र एवं माईग्रेशन प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति, गेप सर्टिफिकेट की मूल प्रति (यदि गैप हो तो) 10-20 नग रंगीन पासपोर्ट फोटो, बैंक पासबुक की छायाप्रति के साथ आवेदन जमा करना होगा। साथ ही नाम परिवर्तन कराने के इच्छुक आवेदक को नाम परिवर्तन हेतु शपथ पत्र नोटरी से सत्यापित कराकर मूल प्रति अनिवार्य रूप से शामिल करना आवश्यक है। इस संबंध में अधिक जानकारी हेतु कार्यालय उप संचालक समाज कल्याण विभाग कोरबा में संपर्क किया जा सकता है।
/सुरजीत/

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन