Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

कोरबा ब्रेकिंग: सिंघाली के जंगल में जुए के फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 जुआरी गिरफ्तार, 11.56 लाख की संपत्ति जब्त।

गणेश विसर्जन में पुलिस की सख्ती: नियम तोड़ने वाले डीजे एवं पिकअप वाहन जप्त।

कोरबा के शिवाय हॉस्पिटल में डॉ. नागेंद्र बागरी की निगरानी में 600 ग्राम के प्रीमैच्योर नवजात ने 90 दिन तक NICU में जिंदग

Buddhist Studies Scholar Dr. Suresh Kumar Selected for ‘IARA Outstanding Academician Award–2026

Devotees of Sant Nirankari Mission Donated 63 Units of Blood in Rajouri.

: हसदेव ताप विद्युत गृह, कोरबा पश्चिम में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर निरीक्षण एवं जन-जागरूकता अभियान का सफल आयोजन हुआ ।

Vivek Sahu

Sat, May 27, 2023

कोरबा। जिले मैं स्थित हसदेव ताप विद्युत गृह कोरबा पश्चिम द्वारा भारत सरकार के मिशन लाइफ कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 26.05.2023 को हसदेव ताप विद्युत गृह, कोरबा पश्चिम के SLRM सेंटर मे

मुख्य अभियंता उत्पादन, श्री संजय शर्मा के मार्गदर्शन में अति. मुख्य अभि.(एस. एंड एस.सी.) - श्री पी.के स्वेन के निर्देशानुसार सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर निरीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसके अंतर्गत ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन पर व्याख्यान देते हुए संयंत्र के सहायक प्रबंधक

(पर्यावरण) - श्री विकास उइके ने कहा कि जो वस्तुएं उपयोग करने के बाद बेकार हो जाती हैं वे न केवल पर्यावरण को हानि पहुंचाती हैं बल्कि उनसे मानव के स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता हैं, इसलिए इनका उचित प्रबंधन आवश्यक हैं । दुनिया में 60% ऊर्जा इन्हीं अपशिष्ट पदार्थों से उत्पन्न होती हैं परंतु हमारे देश में जागरूकता के अभाव में इस दिशा में जो कार्य होना चाहिए था वह अभी तक नहीं हुआ हैं । यह मुद्दा

सार्वजनिक भागीदारी से जुड़ा हुआ हैं, जिसके तहत समुदाय के भीतर जिम्मेदारी का भाव पैदा करना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य हैं । इस अवसर पर अधी. अभि.(संरक्षा.)- श्री आर.के साव, वरिष्ठ रसायनज्ञ- श्री वी.सी बघेल, कार्यपालन अभि.(सिविल)- श्री डी.के वर्मा, सहायक अभि.(सिविल)- सुश्री कृतिका शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों ने आयोजन को सफल बनाने में अपना अहम योगदान प्रदान किया ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन