Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत बृहद स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान का आयोजन।

गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस से अभद्रता एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने वाला आरोपी गिरफ्तार।

निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

: निर्दलीय प्रत्याशी मसीह ने दिया कांग्रेस को समर्थन, कहा- प्रचार में निकला तब पता चला कोरबा में "जयसिंह की लहर

Vivek Sahu

Mon, Nov 6, 2023
कोरबा। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद भी कुछ प्रत्याशी जयसिंह अग्रवाल की लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें अपना समर्थन दे रहे हैं। ऐसे ही एक प्रत्याशी प्रवीण मसीह हैं, वे क्रिश्चियन समाज से आते हैं। इन्होंने नि:शर्त अपना समर्थन को दे दिया है। नाम वापसी के दौरान वह अपना नाम वापस लेने से चूक गए। तब संभवत: वह निर्दलीय चुनाव लड़ने नामांकन दाखिल किया था, लेकिन अब उनका विचार बदल गया है। कांग्रेस और जय सिंह की कार्यशैली से प्रभावित होकर उन्होंने जयसिंह अग्रवाल को अपना समर्थन दिया है।   *जहां गया वहां जयसिंह के पक्ष में माहौल* -   https://youtu.be/_-sG844WsRM?si=a_J7vYoPwhrAktVA प्रवीण मसीह ने कहा कि मैने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन भरा था। चुनाव लड़ने के लिए प्रचार भी शुरू कर दिया था। लेकिन मैं जहां भी जा रहा था। वहां माहौल जयसिंह के पक्ष में नजर आया। कोरबा विधानसभा में उनकी लहर चल रही है। इसे देखते हुए मैंने अपना समर्थन उन्हें दिया है। वैसे भी मेरी विचारधारा सदैव कांग्रेस की रही है। जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा में कई विकास कार्य करवाए हैं। उनके कार्यशैली भी बेहद सकारात्मक रही है। लोगों के द्वारा मुझे बताया गया, विकास कार्य के बारे में मुझे जानकारी दी गई। जिससे मैं अभीभूत हूं और इसलिए ही मैंने अपना समर्थन उन्हें दे रहा हूं। *जयसिंह में पक्ष में ही करूंगा प्रचार, उनको ही करें मतदान-* मसीह ने बताया कि मैं और मेरा समाज हमेशा कांग्रेस से प्रभावित रहा है। अब मैने अपना समर्थन जय सिंह अग्रवाल को दे दिया है। मैं समाज के लोगों को भी अपील करता हूं कि वह जयसिंह अग्रवाल को ही वोट करें, चुनाव में मैं जयसिंह अग्रवाल के पक्ष में ही प्रचार करूंगा। उनके लिए हर संभव काम करूंगा। कोशिश करेंगे कि हम सभी मिलकर ज्यादा से ज्यादा मतदान जयसिंह अग्रवाल के पक्ष में करें और उन्हें चौथी बार इस विधानसभा से विजयी बनाएं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन