Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

बालको में सुरक्षा संस्कृति को मिला नया बल, पांच वर्षों में 27,000 से अधिक लोगों को सुरक्षा प्रशिक्षण।

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें - मंत्री लखनलाल देवांगन

सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

कोरबा की सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर SECL ने दी ₹50 करोड़ की स्वीकृति।

: हाथी के हमले से मृत महिला को दी गई तात्कालिक सहायता राशि

Vivek Sahu

Wed, Jun 12, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान ) कोरबा वनमंडल के कुदमुरा परिक्षेत्र के गिरारी ग्राम के समीप आज 58 वर्षीय महिला यादो बाई कँवर पति बिरीक्ष राम कँवर की हाथी द्वारा हमले से मृत्यु हो गयी है। रात्रि 2:30 बजे लोनर धरमजयगढ़ वनमंडल से मांड नदी को पार कर कुदमुरा में प्रवेश किया, जिससे घटना घटित हुई। यह घटना आज सुबह 7:30 बजे घटित हुई जब यादो बाई और बिरीक्ष राम पति पत्नी धान बीज खरीदी के लिए अपने गांव बासीन से गिरारी पैदल जा रहे थे। रास्ते मे पति ने लोनर हाथी को देखकर पुलिया के नीचे आकर छुपा और अपनी पत्नी को पुलिया की तरफ आने के लिए कहा पर यादो बाई घबराहट में जंगल की ओर भागने लगी परंतु अपनी जान नही बचा पाई। घटना स्थल पर वन अमला, पुलिस दल और एम्बुलेंस मौजूद रहे पुलिस दल द्वारा शव परीक्षण किया जिसके उपरांत एम्बुलेंस में मृतक का पोस्टमार्टम हेतु करतला लाया गया, पोस्टमार्टम पश्चात शव को अंतिम संस्कार के लिए उनके परिवार को सौंपा गया। शासन के प्रावधान अंतर्गत मृतक के परिवार को सहायता राशि के रूप में 600000/- से दिया जाएगा। जिसके अंतर्गत कुदमुरा रेंजर द्वारा तात्कालिक सहायता राशि 25000 रुपए मृतक महिला के पति बिरीक्ष राम और परिवार को प्रदान किया गया। लोनर हाथी घटना उपरांत धरमजयगढ़ वनमंडल की ओर मांड नदी के निकट चला गया आस पास सभी ग्रामीणों को सूचित किया गया । वर्तमान में कोरबा वनमंडल में हाथियों का एक दल जिसमे 7 हाथी है जो लबेद गांव में विचरण कर रहा है ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन