Thursday 24th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत बृहद स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान का आयोजन।

गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस से अभद्रता एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने वाला आरोपी गिरफ्तार।

निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

: गृहमंत्री अमित शाह का कोरबा प्रवास कल। ओपन थियेटर घंटाघर में सभा को करेंगे संबोधित, भाजपाइयों में उत्साह, जोरशोर से चल रही तैयारी

Vivek Sahu

Wed, Nov 15, 2023
कोरबा/न्यूज उड़ान : देश के गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को कोरबा प्रवास पर होंगे। वे ओपन थिएटर घंटाघर में विशाल सभा को संबोधित करेंगे। उनके आगमन को लेकर भाजपाई उत्साहित है। पदाधिकारी व कार्यकर्ता सभा को सफल बनाने जोर शोर से तैयारी में जुट गए हैं। https://youtube.com/shorts/gn327flxN4c?si=l8Rno1x9U9e-gKHF प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं श्री अमित शाह जी के आम सभा के कार्यक्रम प्रभारी श्री विकास महतो ने सभा के संबंध में बताया कि देश के यशस्वी गृह मंत्री अमित शाह बुधवार की दोपहर करीब 12:30 बजे हेलीपैड पहुंचेंगे । https://youtu.be/8daCQpKEh0E?si=Nfph6HghsDqJjL_G जहां से वे सीधे ओपन थिएटर घंटाघर प्रस्थान करेंगे। यहां कोरबा के भाजपा प्रत्याशी लखन लाल देवांगन के पक्ष में आयोजित आमसभा में शिरकत करेंगे । https://youtube.com/shorts/ig_pCT8gc2U?si=-D88y2mvqvp_wVsl कार्यक्रम के प्रभारी श्री विकास महतो ने आगे बताया कि देश के गृह मंत्री के रूप में उन्होंने जम्मू कश्मीर से धारा 370 को हटाया, ट्रिपल तलाक जैसे महिलाओं के ऊपर होने वाले अत्याचार से मुस्लिम महिलाओं को मुक्ति दिलाई और ऐसे अनगिनत कार्य किये जिसके कारण लोगों के हृदय में उनका एक अद्वितीय स्थान है। जिला अध्यक्ष श्री राजीव सिंह ने बताया कि गृह मंत्री के सभा को सफल बनाने पार्टी के पदाधिकारी व तमाम कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। इस सभा में 15000 से अधिक नागरिकों के शामिल होने की उम्मीद उन्होंने जताई है। आमसभा के पश्चात वे 2 .40 बजे कोरबा से गंतव्य के लिए रवाना होंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन