Thursday 24th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत बृहद स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान का आयोजन।

गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस से अभद्रता एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने वाला आरोपी गिरफ्तार।

निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

: "कोरबा नगर निगम एवं अन्य नगरीय निकायों के नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह 2 व 3 मार्च को"

Vivek Sahu

Sat, Mar 1, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान) नगरीय निकाय चुनाव 2025 में समस्त कार्यकर्ताओं की मेहनत एवं मतदाताओं के आशीर्वाद से मिली ऐतिहासिक सफलता के बाद अब नव-निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस शुभ अवसर पर नगर निगम कोरबा के महापौर एवं पार्षदों के साथ-साथ अन्य नगरीय निकायों के अध्यक्षों एवं पार्षदों का भी शपथ ग्रहण समारोह भव्य रूप से संपन्न होगा। कार्यक्रम में प्रदेश के यशस्वी उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी एवं केबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम निम्नानुसार रहेगा: नगर पंचायत, पाली दिनांक: 2 मार्च 2025 स्थान: मंगल भवन, पाली समय: प्रातः 11:00 बजे नगर पंचायत, छुरी दिनांक: 2 मार्च 2025 स्थान: सांस्कृतिक मंच, इंदिरा चौक, छुरी समय: दोपहर 1:00 बजे नगर पालिका, बाँकी मोगरा दिनांक: 2 मार्च 2025 स्थान: बजरंग चौक, बाँकी मोगरा समय: दोपहर 3:00 बजे नगर पालिका, दीपका दिनांक: 2 मार्च 2025 स्थान: नगर पालिका प्रांगण, दीपका समय: अपराह्न 4:00 बजे नगर पालिक निगम, कोरबा दिनांक: 3 मार्च 2025 स्थान: सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड, कोरबा समय: दोपहर 3:00 बजे   इस महत्वपूर्ण अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा ने समस्त कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं मतदाताओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस भव्य कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन