Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

गणेश उत्सव को लेकर कोरबा पुलिस का विशेष अभियान — बदमाशों, अवैध शराब एवं वारंटियों पर लगातार कार्रवाई।

BGSBU inaugurates Super 30 IAS/JKAS Coaching in collaboration with District Administration Rajouri.

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के विद्यालयों में हुई चित्रकला प्रतियोगिता

बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी का आयोजन।

कैदियों की सुविधाओं, स्वास्थ्य और विधिक सहायता की हुई गहन समीक्षा।

: श्री श्याम मित्र मंडल, कोरबा की नई कार्यकारिणी गठन हेतु आम सभा का आयोजन,मंदिर की परंपराओं के संरक्षण पर होगा विचार।

Vivek Sahu

Fri, Jun 20, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान) श्री श्याम मित्र मंडल, कोरबा में संगठनात्मक मार्गदर्शन एवं मंदिर की सांस्कृतिक गरिमा बनाए रखने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण आम सभा का आयोजन दिनांक 22 जून 2025 (रविवार) को सायं 4:00 बजे से श्याम मंदिर परिसर, कोरबा में किया जा रहा है।   यह आम सभा रजिस्ट्रार, फर्म्स एवं संस्थाएं, रायपुर द्वारा दिनांक 02 जून 2025 को दिए गए निर्देशों के अनुपालन में बुलाई गई है, जिसमें संस्था को 45 दिवस के भीतर नई कार्यकारिणी के गठन का निर्देश प्राप्त हुआ था।   इस निर्देश के क्रम में दिनांक 10 जून 2025 को संपन्न आपातकालीन आम सभा में सर्वसम्मति से भिंखम केडिया,विनोद अग्रवाल,नरेश अग्रवाल,संतोष मोदी को अंतरिम संचालक के रूप में नियुक्त किया गया इन्हीं अंतरिम संचालकों की सामूहिक सहमति से यह आगामी आम सभा आहूत की गई है। सदस्यों ने बताया कि सभा का मुख्य एजेंडा समिति की वर्तमान स्थिति पर विचार, मंदिर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं का संरक्षण, रजिस्ट्रार के निर्देशानुसार नई कार्यकारिणी गठन अन्य विषय – संचालकों की अनुमति से संचालक मंडल द्वारा सभी सदस्यों से निवेदन किया गया है कि वे समय पर उपस्थित होकर संस्था की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें एवं मंदिर की गरिमा और परंपरागत मूल्यों की रक्षा में योगदान दें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन