Thursday 24th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत बृहद स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान का आयोजन।

गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस से अभद्रता एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने वाला आरोपी गिरफ्तार।

निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

: 26 जनवरी को छात्रावास में ध्वजारोहण समारोह।

Vivek Sahu

Sun, Jan 26, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान) 26जनवरी - रोटरी छात्रावास स्पेशल दिव्यांग बच्चों के लिए एक महत्वपूर्ण दिन जब रोटरी क्लब ऑफ कोरबा के अध्यक्ष रोटे मुकेश जैन और इनरव्हील क्लब के अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा पुंडलिक, अन्य सदस्य ध्वजारोहण समारोह में भाग लिए। इस अवसर पर, श्री मुकेश जैन और श्रीमती प्रतिभा पुंडलिक द्वारा ध्वजारोहण किया गया। यह समारोह छात्रावास के बच्चों के लिए एक प्रेरणादायक और गर्व का क्षण हुआ। रोटरी क्लब कोरबा के अध्यक्ष रोटे मुकेश जैन ने कहा, "हमें छात्रावास के बच्चों के साथ जुड़ने और उनके उत्साह को बढ़ाने का अवसर मिलने पर गर्व है।" श्रीमती पुंडलिक मैडम ने कहा, "यह समारोह हमें देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी की याद दिलाता है और हमें अपने समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित करता है।" इस समारोह में छात्रावास के बच्चे, शिक्षक और रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष विक्रम अग्रवाल ,पूर्व अध्यक्ष पारस जैन उपाध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी नितेश अग्रवाल सचिव धर्मेंद्र जैन इनरव्हील क्लब से मोहिंदर कौर आदि सदस्य उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन