Thursday 24th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत बृहद स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान का आयोजन।

गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस से अभद्रता एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने वाला आरोपी गिरफ्तार।

निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

: कुसमुंडा कोरबा मुख्य मार्ग में आये दिन लगने वाले जाम से आज भी लोगो को निजात नही मिल पाई है

Vivek Sahu

Fri, Oct 13, 2023
कोरबा :- कुसमुंडा कोरबा मुख्य मार्ग में आये दिन लगने वाले जाम से आज भी लोगो को निजात नही मिल पाई है । लोगो को भारी वाहनों के बीच अपनी जान जोखिम में डाल कर निकलना पड़ रहा है । कलेक्टर के आदेश के बाद दो से तीन दिन ही आम लोगो को जाम से निजात मिल पाई थी । पर रेलवे फाटक के पास स्थिति जस की तस बनी हुई है जिसपर अधिकारी ध्यान नही दे रहे है ।   कुसमुंडा कोरबा मार्ग को अतिक्रमण मार्ग कहे तो शायद अतिसंयोक्ति नही होगी । जिस तरह से कुसमुंडा खदान में कोयला परिवहन के लिए भारी वाहनों की बाढ़ आ गई है कि प्रबंधन आम लोगो की समस्या को पूरी तरह से भूलकर अपने कोयला खदान में उत्पादन में प्रथम स्थान हासिल करने में लगा हुआ है । आये दिन लोगो को अपने घर से निकलते ही दुर्घटना की आसंका के बीच परिवहन करना पड़ रहा है । इस मामले में लंबे समय से मीडिया के माध्यम से जिला प्रशासन और एसईसीएल प्रबन्धन का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया जा रहा है । जिसके फलस्वरूप कलेक्टर ने एसईसीएल वाहन मालिकों की बैठक ली थी जिसमे कुसमुंडा कोरबा मुख्य मार्ग में जाम की स्थिति से निजात दिलाये जाने को लेकर चर्चा हुई थी । चर्चा के दो तीन दिन ही आम लोगों को राहत मिली थी उसके बाद स्थिति जस की तस नजर आ रही है । भारी वाहन चालक मनमाने तरीके से वाहनों को मुख्य मार्ग में लगाकर जाम की स्थिति को निर्मित कर रहे है । वाहन चालकों से वाहनों को सही तरीके से लगाने को कोई कहे तो वाहन चालक उसके साथ ही उलझने लग जा रहे है । स्थिति ऐसी निर्मित हो गई है कि भारी वाहनों से सड़क में पैदल चलना भी दूभर हो गया है । इस मामले में अब स्थानीय पुलिस ने भी अपना हाथ खींच लिया है । जिले में आचार संहिता लागू होने के बाद पुलिस का काम बढ़ गया है ऐसे में पुलिस जाम को खुलवाने अपना समय नही दे पा रही है । वाहनों के चालको के कारण जाम की स्थिति बन रही है । इसके बारे में जिला प्रशासन को भी जानकारी है । लेकिन जिला प्रशासन भी ऐसे वाहनों पर कार्यवाही करने सामने नही आ रही है । यातायात पुलिस को ऐसे समय मे व्यवस्था को संभालना चाहिये तो यातयात पुलिस के जवान वाहन चालकों के चेकिंग में व्यस्त है । भारी वाहनों के साथ दो पहिया वाहनों को भी अपनी जद में लेकर चालानी कार्यवाही में लगे हुए है । उनको जाम से हो रही दिक्कतों से कोई सरोकार नही है ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन