Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

गणेश उत्सव को लेकर कोरबा पुलिस का विशेष अभियान — बदमाशों, अवैध शराब एवं वारंटियों पर लगातार कार्रवाई।

BGSBU inaugurates Super 30 IAS/JKAS Coaching in collaboration with District Administration Rajouri.

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के विद्यालयों में हुई चित्रकला प्रतियोगिता

बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी का आयोजन।

कैदियों की सुविधाओं, स्वास्थ्य और विधिक सहायता की हुई गहन समीक्षा।

: मीना जैन मेमोरियल हॉस्पिटल का आज "भव्य शुभारंभ " करेंगे उपमुख्यमंत्री अरुण साव ।

Vivek Sahu

Sun, Jul 20, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान ) शहर के लोगों के लिए एक ऐतिहासिक दिन आने वाला है।   वर्षों से इंतजार था एक ऐसे अस्पताल का जो इलाज में गुणवत्ता भी दे और खर्च में राहत भी। अब यह इंतजार खत्म हो रहा है, क्योंकि मीना जैन मेमोरियल हॉस्पिटल (MJM) का शुभारंभ 20 जुलाई रविवार कोरबा में हो रहा है।   एक ऐसा मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, जो न सिर्फ अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है, बल्कि कोरबा का सबसे भरोसेमंद और किफायती अस्पताल भी साबित होने जा रहा है।   इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ उपमुख्यमंत्री माननीय अरुण देव साव जी के साथ साथ छत्तीसगढ़ श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन, नगर निगम पालिक महापौर श्रीमती संजु देवी रहेंगी उपस्थित। कोरबा में क्रिटिकल केयर और मेडिकल इमरजेंसी की जब भी बात होती है, तो सबसे पहले जिस नाम पर लोगों को भरोसा होता है, वो है डॉ. प्रिंस जैन। बीते वर्षों में उन्होंने हजारों जिंदगियों को संकट से बाहर निकाला, और अपनी सेवा भावना से एक मिसाल कायम की है। अब उनकी विशेष सेवाएं 24×7 एमजेएम हॉस्पिटल में उपलब्ध रहेंगी।   MBBS, MD (Medicine) और गहन अनुभव से संपन्न क्रिटिकल केयर मैनेजमेंट में विशेषज्ञता, विशेष रूप से ICU और कार्डियक इमरजेंसी अपने इलाज में सटीकता, संवेदना और त्वरित निर्णय के लिए पहचाने जाते हैं मरीजों और उनके परिजनों के बीच ‘संजीवनी डॉक्टर’ के नाम से मशहूर अब इमरजेंसी में रायपुर-बिलासपुर जाना नहीं पड़ेगा। एमजेएम की सबसे बड़ी खासियत है कि यह रायपुर जैसी सुविधाएं, अब कोरबा में आधे से भी कम खर्च पर उपलब्ध करा रहा है। यह हॉस्पिटल एक ही छत के नीचे 100 बेड, 22 बेड आईसीयू, 5 बेड एनआईसीयू, मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, 24 घंटे इमरजेंसी, सोनोग्राफी, एक्सरे, सी.टी. स्कैन और हाईटेक पैथोलॉजी लैब की सुविधाएं देगा। कोरबा की जनता को समर्पित स्वास्थ्य मिशन। 24×7 इलाज की सुविधा नॉर्मल और ऑपरेशन डिलीवरी, महिला चिकित्सा सेवाएं इको, टीएमटी, हार्ट अटैक यूनिट, व फिजियोथेरेपी फार्मेसी, कार्डियक एम्बुलेंस, प्राइवेट/सेमी प्राइवेट रूम नया बस स्टैंड, विशाल मेगामार्ट के सामने स्थित MJM हॉस्पिटल, हर वर्ग और हर क्षेत्र के लोगों के लिए आसानी से पहुंच योग्य रहेगा।   ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को भी अब चिकित्सा सुविधा के लिए लंबी यात्रा नहीं करनी पड़ेगी। मीना जैन मेमोरियल हॉस्पिटल सिर्फ एक अस्पताल नहीं, एक स्वास्थ्य क्रांति है।   डॉ. प्रिंस जैन जैसे अनुभवी डॉक्टर की मौजूदगी इसे और खास बनाती है। अब कोरबा में इलाज का मतलब सिर्फ इलाज नहीं, बचाव, भरोसा और बेहतरीन अनुभव होगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन