Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत बृहद स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान का आयोजन।

गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस से अभद्रता एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने वाला आरोपी गिरफ्तार।

निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

: रामपुर व पाली-तानाखार विधानसभा हेतु ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपैट मशीनों का किया गया कमीशनिंग

Vivek Sahu

Thu, Nov 9, 2023
कोरबा  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत जिले में निर्वाचन के दौरान उपयोग होने वाले ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपैट मशीनों का कमीशनिंग झगरहा स्थित आईटी कॉलेज कोरबा में बनाए गए स्ट्रांग रूम में किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज रामपुर व पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र के लिए ईव्हीएम मशीनों का कमीशनिंग किया गया। इस दौरान प्रेक्षक श्री सी. के. जमातिया एवं श्री प्रियतु मण्डल ने स्ट्रांग रूम पहुंचकर कमीशनिंग कार्य का जायजा लिया। गौरतलब है कि विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत आगामी 17 नवम्बर 2023 को होने वाले मतदान के लिए उपयोग होने वाली मशीनों के विधानसभावार कमीशनिंग के साथ ही सीलिंग का कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है। इस हेतु प्रशिक्षित अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। आज स्ट्रांग रूम में विधानसभा रामपुर व पाली-तानाखार हेतु मशीनों का कमीशनिंग किया जा रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन