Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

गणेश उत्सव को लेकर कोरबा पुलिस का विशेष अभियान — बदमाशों, अवैध शराब एवं वारंटियों पर लगातार कार्रवाई।

BGSBU inaugurates Super 30 IAS/JKAS Coaching in collaboration with District Administration Rajouri.

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के विद्यालयों में हुई चित्रकला प्रतियोगिता

बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी का आयोजन।

कैदियों की सुविधाओं, स्वास्थ्य और विधिक सहायता की हुई गहन समीक्षा।

: सफलता पूर्ण संपन्न हुआ जटगा में ब्लॉक स्तरीय आयुष चिकित्सा शिविर।

Vivek Sahu

Wed, Sep 6, 2023
आयुष विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशन और जिला आयुर्वेद अधिकारी श्री डॉक्टर प्रदीप जैन जी के मार्गदर्शन में दिनांक 05/09/23 दिन शनिवार को प्रा.स्वा.केंद्र जटगा में एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन रखा गया था जो सुबह 9 बजे से शुरू हो कर शाम 6 बजे तक चला। इस ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेला में जटगा और आस पास के ग्रामीण इलाकों से आए हुए 465 मरीजों का पंजीयन हुआ, तत्पश्चात उनके विभिन्न रोगों के उपचार के लिए उनको निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधि दी गई,और उचित सलाह दिए गए। साप्ताहिक बाजार होने की वजह से ज्यादा लोगों को शिविर का लाभ मिला। शिविर के प्रति लोगों में उत्साह देखने को मिला, शाम तक शिविर में आम जनों की आमद व रफ्त जारी रही। इस अवसर पर ड्यूटी में लगे आयुष स्वास्थ्य मेला प्रभारी डॉ.सदानंद गिरी, डॉ.कैलाश पांडेय, डॉ.सरोज पंडा, डॉ.मनोज पंडा, डॉ. रमामती तिवारी और ड्यूटी में लगे सभी चिकित्सक, फार्मासिस्ट, औषधालय सेवक, सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे, सभी की कार्यकुशलता और तत्परता सराहनीय रही।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन