Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

गणेश उत्सव को लेकर कोरबा पुलिस का विशेष अभियान — बदमाशों, अवैध शराब एवं वारंटियों पर लगातार कार्रवाई।

BGSBU inaugurates Super 30 IAS/JKAS Coaching in collaboration with District Administration Rajouri.

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के विद्यालयों में हुई चित्रकला प्रतियोगिता

बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी का आयोजन।

कैदियों की सुविधाओं, स्वास्थ्य और विधिक सहायता की हुई गहन समीक्षा।

: भाजपा पार्षद दल एवं भाजपा जिला संगठन ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

Vivek Sahu

Wed, Jun 7, 2023

कोरबा। आज नगर निगम कोरबा के भाजपा पार्षद दल ने भाजपा जिला संगठन के साथ मिलकर वर्तमान महापौर राज किशोर प्रसाद के फर्जी जाति प्रमाण पत्र के सत्यापन में हो रही देरी को लेकर जिलाधीश महोदय को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने कहा की

12 फरवरी 2021 को महापौर राज किशोर प्रसाद के द्वारा कूटनीतिक तरीके से जाति प्रमाण पत्र बनाए जाने की शिकायत कलेक्टर कार्यालय स्थित जिला स्तरीय जाति प्रमाण सत्यापन समिति में की गई थी। जो प्रकरण आज तक लंबित है। दिनांक 16 मई 2023 को पत्र प्रस्तुत कर सात दिवस के भीतर प्रकरण की जांच पूरी करने अन्यथा आंदोलन के मार्ग से न्याय पाने हेतु पत्र भी प्रेषित किया गया था।

परंतु अब तक किसी भी प्रकार की कार्यवाही सामने नहीं आई है। जिसके बाद भाजपा पार्षद दल एवं भाजपा जिला संगठन के द्वारा आज पत्र देकर जल्द ही कार्यवाही ना होने की दिशा में आंदोलन करने की बाध्यता की सूचना जिलाधीश महोदय को दी गई।

जिलाधीश महोदय को पत्र देने के समय भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव सिंह जी एवं अन्य जिला पदाधिकारी, भाजपा पार्षद दल से नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, विकास अग्रवाल, रितु चौरसिया, नरेंद्र देवांगन, बुधवार साय, गोलू पांडे, चंद्रलोक सिंह, सकुंदी यादव, द्रोपदी वर्मा, निखिल शर्मा, अजय गौड़,

गंगाराम भारद्वाज, नर्मदा लहरे, लोकेश्वर चौहान, पुराइन बाई, भानुमति जयसवाल, धनश्री साहू, कविता नारायण सिंह, तरुण राठौर, प्रभावती चौहान, सुफल दास, उर्वशी राठौर, शैल कुमारी राठौर, पुष्पा कंवर, विजय साहू, ममता बाली, कमला बरेठ, नारायण दास महंत, फिरत साहू, अमित मिंज पार्षदगण उपस्थित रहे रहे

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन