Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

बालको में सुरक्षा संस्कृति को मिला नया बल, पांच वर्षों में 27,000 से अधिक लोगों को सुरक्षा प्रशिक्षण।

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें - मंत्री लखनलाल देवांगन

सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

कोरबा की सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर SECL ने दी ₹50 करोड़ की स्वीकृति।

: चाय पर चर्चा के लिए संत कंवर राम उद्यान पहुंची भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय।

Vivek Sahu

Fri, May 3, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान ) भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय गुरुवार की सुबह चाय पर चर्चा के लिए मेन रोड कोरबा स्थित संत कंवर राम उद्यान पहुंची ।   यहां उपस्थित आमजन मानस ने उनका आत्मीय स्वागत किया प्रतिदिन संत कंवर राम उद्यान में बड़ी संख्या में लोग टहलने और योगाभ्यास करने आते हैं । लोकसभा चुनाव का सबसे बड़ा पर्व हो और उस पर कोई चर्चा ना हो यह भला कहां संभव है। और ऐसे अवसर पर भाजपा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय का सबके बीच आना बड़े हर्ष की बात है । भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा तय किए गए कार्यक्रम के अनुरूप 'चाय पर चर्चा' नामक इस कार्यक्रम में लोकसभा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय ने स्वयं अपने हाथों से चाय बनाकर उपस्थित गणमान्य नागरिकों को चाय पिलाई । इसी के साथ उन्होंने आमजन मानस को केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न महत्वकांक्षी योजनाओं से अवगत कराया और कोरबा लोक सभा में चहुंमुखी विकास के लिए अपनी कार्ययोजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार , राज्य में भी भाजपा की सरकार और इस चुनाव में विजयी होने पर कोरबा लोकसभा में ट्रिपल इंजिन की मदद से विकास कार्य किए जाएंगे । कार्यक्रम के दौरान पूर्व महापौर जोगेश लाम्बा, जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, जिला कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी, जिला चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष रामसिंह अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में आम और खास लोग उपस्थित रहे ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन