Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

गणेश उत्सव को लेकर कोरबा पुलिस का विशेष अभियान — बदमाशों, अवैध शराब एवं वारंटियों पर लगातार कार्रवाई।

BGSBU inaugurates Super 30 IAS/JKAS Coaching in collaboration with District Administration Rajouri.

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के विद्यालयों में हुई चित्रकला प्रतियोगिता

बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी का आयोजन।

कैदियों की सुविधाओं, स्वास्थ्य और विधिक सहायता की हुई गहन समीक्षा।

: भाजपा ने गोपाल मोदी को कोरबा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया, संगठन में नई ऊर्जा का संचार।

Vivek Sahu

Sun, Apr 27, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान )भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने संगठनात्मक मजबूती के तहत एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए श्री गोपाल मोदी को भाजपा कोरबा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।   यह नियुक्ति भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष माननीय किरण सिंह देव के अनुमोदन से की गई है और यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।   प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी श्री जगदीश रामू रोहरा द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने और आगामी चुनावों की दृष्टि से कार्य को गतिशील बनाने हेतु यह नियुक्ति अत्यंत महत्वपूर्ण है।   भाजपा कार्यकर्ताओं में इस निर्णय को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है और माना जा रहा है कि श्री गोपाल मोदी के नेतृत्व में कोरबा जिला संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। जिन वरिष्ठ नेताओं को प्रतिलिपि प्रेषित की गई है: 1. मा. शिवप्रकाश जी, राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री 2. मा. किरण सिंह देव जी, प्रदेशाध्यक्ष, भाजपा छत्तीसगढ़ 3. मा. नितिन नवीन जी, प्रदेश प्रभारी, छत्तीसगढ़ 4. मा. अजय जामवाल जी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री 5. मा. पवन साय जी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) 6. भाजपा जिला अध्यक्ष कोरबा   यह नियुक्ति भाजपा कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, रायपुर से विधिवत जारी की गई है। भाजपा सूत्रों के अनुसार, श्री गोपाल मोदी को उनकी संगठन क्षमता, कार्यकर्ताओं के बीच लोकप्रियता और जमीनी पकड़ को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।   पार्टी कार्यकर्ताओं में इस नियुक्ति के बाद जोश और नई ऊर्जा का संचार देखा जा रहा है, और संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी आने की पूरी संभावना है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन