Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत बृहद स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान का आयोजन।

गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस से अभद्रता एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने वाला आरोपी गिरफ्तार।

निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

: जुआ खेलते 05 जुआड़ियों को पकड़ा गया

Vivek Sahu

Fri, Nov 3, 2023
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जितेन्द्र शुक्ला के द्वारा आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर प्रभावी कार्यवाही हेतु दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन दिये गये थे। जिस पर अति० पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भूषण एक्का के मार्गदर्शन एवम थाना प्रभारी उरगा निरीक्षक युवराज तिवारी एवं साइबर सेल कोरबा प्रभारी सउनि अजय सोनवानी के नेतृत्व में दिनांक 02.11.2023 को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुआ कि थाना उरगा क्षेत्र अंतर्गत उरगा चाम्पा बॉर्डर के पास चाम्पा के लोग जगह बदल बदल के जुआ खेल रहे हैं। दिनांक 02.11.23 को कोथारी के पास तिलाई भाटा के जंगल में जुआ खेल रहे हैं की सूचना पर थाना उरगा और साइबर सेल कोरबा की संयुक्त टीम बनाकर तिलाई भाटा जंगल में जाकर घेराबंदी कर जुआ खेलने वाले 05 जुआड़िओ को जुआ के फड़ से पकड़ा गया। उनके पास से एक नग त्रिपाल,52 पत्ती ताश, 06 नग मोबाइल फोन, 05 नग मोटरसाइकिल, नगदी रकम 6490/- उनके पास से मिला। उनके विरुद्ध अपराध क्रमांक 371/23 धारा 03 जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई किया गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक युवराज तिवारी, उनि. नवल साव, सउनि. अजय सोनवानी, अनिल खांडे, प्रधान आरक्षक चंद्रशेखर पांडे, गुनाराम सिंहा, आरक्षक प्रशांत सिंह, आलोक टोप्पो, रवि चौबे, सुशील यादव, डेमन ओगरे, रितेश शर्मा, वीरेंद्र अनंत, जंगल सिंह, राम पाटले, कमलेश आयाम शामिल रहे। 01. नीरज दास पिता लक्ष्मण उम्र 22 वर्ष सा. अमरैयापारा भोजपुर चारा थाना चाम्पा 2. मनीष दास मंहत पिता दुर्गादास उम्र 30 सा. भोजपुर थाना चाम्पा 03. दिलचंद देवांगन पिता सुनाउ राम उम्र 31 वर्ष सा. संजय नगर चाम्पा 04. मोहन साहू पिता स्व. भुवनेश्वर प्रसाद उम्र 35 वर्ष सा. त्रिमूर्ति टाकिज के पास चाम्पा 05. विकास गोड पिता भन्नू गोड़ उम्र 32 वर्ष सा. त्रिमूर्ति टॉकीज के पास चाम्पा

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन