Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

कोरबा ब्रेकिंग: सिंघाली के जंगल में जुए के फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 जुआरी गिरफ्तार, 11.56 लाख की संपत्ति जब्त।

गणेश विसर्जन में पुलिस की सख्ती: नियम तोड़ने वाले डीजे एवं पिकअप वाहन जप्त।

कोरबा के शिवाय हॉस्पिटल में डॉ. नागेंद्र बागरी की निगरानी में 600 ग्राम के प्रीमैच्योर नवजात ने 90 दिन तक NICU में जिंदग

Buddhist Studies Scholar Dr. Suresh Kumar Selected for ‘IARA Outstanding Academician Award–2026

Devotees of Sant Nirankari Mission Donated 63 Units of Blood in Rajouri.

: घटना के 24 घण्टे के भीतर धर दबोचा गया आरोपी, वैधानिक कार्यवाही बाद आज किया गया जिला जेल दाखिल

Vivek Sahu

Sun, Oct 1, 2023
दिनांक 28.09.2023 को प्रार्थी राजकुमार राव पिता दुजराम राव उम्र 43 साल सा० बरपारा कोहड़िया चौकी सीएसईबी थाना सिविल लाईन रामपुर जिला कोरबा (छ0ग0) द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि इसके मोहल्ले में गणेश चतुर्थी पर गणेश जी बैठाए थे, जो दिनांक 28.09.2023 को विसर्जन के लिये सभी मोहल्ले वाले बाजे गाजे के साथ लेकर कोहड़िया फिल्टर प्लांट नहर लेकर जा रहे थे तथा सायं करीब 06:00 बजे पीपरपारा कोहडिया के स्कुल के सामने पहुंचे थे उसी समय ढोढ़ीपारा भैसखटाल मोहल्ले के भी लोग गणेश विसर्जन करने जा रहे थे तथा उनमें से एक लड़का मेनरोड के डिवाईडर के बीच में लगे पेड़-पौधों को उखाड़ रहा था, जिसे मोहल्ले के भूपेन्द्र गुप्ता एवं प्रार्थी के पुत्र हरीश राव मना किये तो उसी बात पर झगड़ा विवाद चालू हो गया तथा एक लड़का धारदार चाकू लेकर पहले भूपेन्द्र गुप्ता को जान से मार देने की नीयत से भूपेन्द्र गुप्ता के गर्दन पर हमला कर दिया तथा चाकू से इसके पुत्र हरीश राव के सीने में प्राणघातक हमला कर घोंप दिया मौके पर ही हरीश राव उम्र करीब 17 वर्ष की मृत्यु हो गई। प्रार्थी कि रिपोर्ट पर चौकी सीएसईबी जिला कोरबा में अपराध कमांक 435 / 2023 धारा 302,307 भा०द०वि० पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है एवं घटना से आहत भूपेन्द्र गुप्ता को उपचार हेतु जिला अस्पताल कोरबा में दाखिल कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दिया गया, जो पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री उदय किरण के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री अभिषेक वर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री रॉबिन्सन गुड़िया के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सिविल लाईन रामपुर निरीक्षक मृत्युंजय पाण्डेय तथा चौकी प्रभारी सीएसईबी उप निरीक्षक नवीन पटेल को मामले में त्वरित सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही कर मामले में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी करने का निर्देश प्राप्त हुआ। वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देश के परिपालन में थाना प्रभारी सिविल लाईन रामपुर निरीक्षक मृत्युंजय पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में चौकी प्रभारी सीएसईबी उप निरीक्षक नवीन पटेल द्वारा अपने अधिनस्थ स्टाफ के सहयोग से त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना कारित करने वाले मुख्य आरोपी सुदीप चौहान उर्फ दउ पिता रामकृपाल चौहान उम्र 19 साल सा० ढोढीपारा भैसंखटाल चौकी सीएसईबी जिला कोरबा को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म घटित करना स्वीकार किया गया है, जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग दोधारी चाकू जप्त कर वैधानिक कार्यवाही करने उपरांत आरोपी को प्रकरण में गिरफ्तार किया गया है तथा आज दिनांक 30.09.2023 को न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश कर जेल वारंट बनने पर जिला जेल कोरबा में दाखिल किया गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन