Thursday 17th of September 2026

ब्रेकिंग

CMO Poonch Inspects District Hospital Amid Ongoing NHM Strike, Directs 24x7 Patient-Friendly Services.

Aashirwad Ka Diya’ Programme Held at BJP Office in Rajouri.

वीबीजीरामजी के तहत पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें - सांसद महंत

सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने ली जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक।

पुलिस लाइन में निकला बेहद जहरीला घोड़ा करैत, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

: शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी आरक्षक गिरफ्तार

बिलासपुर( न्यूज उड़ान) मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया द्वारा वरिष्ठ कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई कि थाना सरकण्डा में पदस्थ आरक्षक सौरभ चौबे द्वारा शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाकर शादी करने से इन्कार कर रहा है।   प्रार्थिया के उक्त शिकायत जांच बाद नगर पुलिस अधीक्षक महोदय सरकण्डा, द्वारा अपराध सदर पंजीबद्ध करने निर्देशित किया गया। जिसके पालन में थाना सरकण्डा में अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की कायमी बाद से आरोपी आरक्षक सौरभ चौबे फरार चल रहा था जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी। आज दिनांक 25.07.2024 को मुखबीर से सूचना मिला कि आरोपी सौरभ चौबे अपने सकुनत पर परिवार से मिलने आया है।   उक्त सूचना के संबंध में तत्काल पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) को जानकारी दी गई, जिनके द्वारा तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।   जिसके परिपालन में थाना सरकंडा की टीम तैयार कर आरोपी सौरभ चौबे के सकुनत पर दबिश देकर घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिससे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया, जिसे विधिवत् गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन