Thursday 17th of September 2026

ब्रेकिंग

CMO Poonch Inspects District Hospital Amid Ongoing NHM Strike, Directs 24x7 Patient-Friendly Services.

Aashirwad Ka Diya’ Programme Held at BJP Office in Rajouri.

वीबीजीरामजी के तहत पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें - सांसद महंत

सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने ली जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक।

पुलिस लाइन में निकला बेहद जहरीला घोड़ा करैत, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

: अवैध शराब बेचने वाले आरोपी के विरूद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार

बिलासपुर (न्यूज उड़ान )पुलिस लगातार *चेतना विरूद्ध नशा* अभियान अंतर्गत नशे के खिलाफ कार्यवाही कर रही है। इसी तारत्मय में पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर रजनेश सिंह (भापुसे) के निर्देशन पर बिलासपुर के शहरी तथा सभी ग्रामीण थानों में लगातार शराब / गांजा / नशीली पदार्थ बेचने वालो के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 16.11.2024 को सुबह पेट्रोलिंग के दौरान प्रभारी मोपका रामनरेश यादव को सूचना मिला कि ग्राम कुटिपारा मोपका मे अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री करने हेतु रखा है। सूचना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिनके द्वारा तत्काल रेड कार्यवाही निर्देशित किया गया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग के नेतृत्व मे रेड कार्यवाही किया गया। आरोपी लहूर सिंह धनवार पिता सरातू राम धनवार उम्र 39 साल पता कुटिपारा मोपका थाना सरकंडा जिला बिलासपुर के पास से पांच पीला रंग के प्लास्टिक डिब्बा एवं दो दो लीटर के दो बोतल में भरी हुई 79 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 15800/ रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी के विरूद्ध वजह सबूत पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर आबकारी अधिनियम के धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक रामनरेश यादव प्रभारी पुलिस सहायता केन्द्र मोपका आर. 1139 चंद्रप्रकाश भारद्वाज आर. 862 दीपक कुमार का सराहनीय योगदान रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन