: अवैध मादक पदार्थ गांजा एवम प्रतिबंधित कोडिन युक्त कफ सिरप बिक्री पर कार्यवाही
Sun, Nov 26, 2023
बिलासपुर( न्यूज उड़ान) मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जिला बिलासपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान चलाया जा रहा है जिसके तारतम्य में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा अवैध नशीले मादक पदार्थो एवं शराब पर अंकुश लगाने हेतु शक्ति से कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है जिसके परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, श्री राजेन्द्र जायसवाल तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तम साहू के नेतृत्व में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा दिनांक 26.11.2023 को मुखबिर सूचना पर मामा भांजा तालाब टिकरापारा के पास आरोपी विशाल उर्फ पाडे खटिक पिता भोंदु खटिक उम्र 25 वर्ष साकिन डी.पी. कालेज के पास टिकरापारा थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर को अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं प्रतिबंधित कोडिन युक्त कफ सीरप बिक्री करते पकडा गया।आरोपी के कब्जे से 01 कलो 150 ग्राम गांजा कीमती 13000 रूपये एवं कोडिन युक्त कफ सीरप 21 नग कीमती 3120 रूपये एवं बिक्री रकम 850 रूपये जुमला कीमती 16970 रूपये जप्त किया जाकर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार का न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया ।विशेषयोगदानः- निरीक्षक उत्तम साहू, उनि बसंत साहू, उनि कृष्णा साहू (एसीसीयू प्रभारी), प्र.आर. निर्मल सिंह, आर. समर बहादुर,
रंजीत खरे एवं एसीसीयू टीम
: थाना कोनी द्वारा अवैध शराब रखने व ब्रिकी करने पर बड़ी कार्यवाही
Sun, Nov 26, 2023
बिलासपुर
( न्यूज उड़ान)थाना कोनी मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा जिले में अवैध शराब, गांजा एवं नशीली दवाई के विरुद्ध विशेष अभियान (निजात) चलाकर अधिक-से अधिक कार्यवाही करने हुते आदेशित किया गया था, जिसके परिपालन में श्रीमान अ.पु.अ., शहर, श्री राजेन्द्र कुमार जायसवाल, श्रीमान न.पु.अ. कोतवाली, श्रीमती पूजा कुमार (भा.पु.से.) के कुशल मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी कोनी, निरीक्षक पौरूष पुर्रे के कुशल नेतृत्व में थाना कोनी क्षेत्रों में सतत् निगाह रखी गई थी।मुखबिर सूचना के आधार पर हमराह स्टाफ एवं गवाहों के दबिश देकर आरोपी तीजराम यादव उर्फ गोंदू यादव के कब्जे से 15-15 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक के 03 जरिकेन मे भरी हुई 14-14 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल 42 लीटर कच्ची महुआ शराब, को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले होंगे विभिन्न कार्यक्रम
Sun, Nov 26, 2023
कोरबा( न्यूज उड़ान) अयोध्या की पावन धरती पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीरामचंद्र का भव्य मंदिर आकार ले रहा है।
वर्ष 2024 के जनवरी महीने में मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होना है। इससे पहले देश भर में अनेक कार्यक्रम हिंदू समाज के द्वारा किए जाएंगे। कोरबा में ऐसे कई सोपान पर काम करने के लिए श्री राम जन्मभूमि सेवा महोत्सव ने वृहद बैठक करने के साथ योजना तैयार की है। शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग ऐसे कार्यक्रमों में जुड़ेंगे।
सैकड़ो वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद अयोध्या में भगवान श्री रामचंद्र का भव्य मंदिर बनने का रास्ता प्रस्तुत हुआ है और इसके पहले चरण का काम दिसंबर 2023 में पूरा करना भी तय कर लिया गया है।22 जनवरी 2024 को मध्यान नवीन मंदिर परिसर के गर्भगृह में भगवान राम और जनकनंदिनी सीता के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा होगी। राम जन्मभूमि न्यास की देखरेख में इन कार्यों को संपन्न कराया जाना है। प्राण प्रतिष्ठा से पहले भारत और अनेक देशों में सनातन का संदेश पहुंचाने के लिए कई प्रकार के कार्यक्रम किए जाएंगे।
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में श्री राम जन्मभूमि सेवा महोत्सव ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में कार्यक्रम करने के लिए रविवार को सेंट जेवियर स्कूल में बैठक रखी। विभिन्न संगठन और समाज के प्रतिनिधि इसमे शामिल हुए। पूजा अर्चना के साथ आगे की कार्यवाही की गई।सेवा महोत्सव के प्रयोजन के बारे में सामाजिक कार्यकर्ता किशोर बुटोलिया ने बात रखी। राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण को लेकर हर कोई उत्साहित है। पंडित शिवराज शर्मा और जुडॉवन सिंह ठाकुर ने अपने गीतों के माध्यम से लोगों को श्रीराम से जोड़ने का प्रयास किया। विभिन्न सामाजिक धार्मिक और अन्य संगठनों प्रतिनिधित्व करने वाले सदस्यों ने इस अवसर पर जिम्मेदारी ली कि उनके द्वारा भगवान श्रीराम से जुड़े विषय को यादगार बनाने के लिए प्राण प्रतिष्ठा से काफी दिन पहले अपने क्षेत्र में नगर संकीर्तन, शोभायात्रा, प्रभात फेरी निकालने के अलावा अलग-अलग तरीके से साज सज्जा की जाएगी और बहुत सारे लोगों को सीधे तौर पर इस कार्यक्रम से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा।इसके साथ ही कई प्रकार के उपयोगी सुझाव इस कार्यक्रम में आए। श्रीराम जन्मभूमि सेवा महोत्सव कोरबा जिला समिति की घोषणा की गई जिसके अध्यक्ष अशोक तिवारी, सचिव योगेश जैन, कोषाध्यक्ष संतोष खरे सहित उपाध्यक्ष सहसचिव का दायित्व दिया गया। वहीं कोरबा नगर के अध्यक्ष संदीप सिंह, सचिव मृगेश यादव, कोषाध्यक्ष अभिषेक शर्मा को दायित्व दिया गया। श्रीराम जन्मभूमि सेवा महोत्सव से संबंधित इस बैठक में रामपुर क्षेत्र के विधायक ननकीराम कंवर, चंद्रशेखर देवांगन, कमलेश यादव, अशोक तिवारी, शशि देशमुख, बजरंग अग्रवाल, कमलेश मिश्रा, रामबिलास पाल, राजकुमार देवांगन, रुक्मणि नायर, डॉ विशाल उपाध्याय, कैलास नाहक, डॉ राजीव गुप्ता सहित सैंकड़ों धर्मनिष्ठ नागरिक शामिल हुए। बैठक के अंत में श्रीराम जी की आरती किया गया। सामूहिक संकल्प और कार्यक्रम की सफलता के साथ बैठक संपन्न हुई।