Sunday 15th of November 2026

ब्रेकिंग

जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर द्वारा टी.पी. नगर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल

वोट बचाओ–देश बचाओ अ दर्री क्षेत्र में जनसंवाद चौपाल आयोजित।

मंदिर की दीवार में छिपकर बैठा विशाल अजगर, दो घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन, दीवार तोड़कर जितेंद्र सारथी की टीम ने सुरक्षित

बालको के नंद घरों से संवर रहा बच्चों का बचपन, मजबूत हो रही शिक्षा और पोषण की नींव।

मासूम मुस्कानों से महका पुष्पलता उद्यान, रिचलुक प्रोग्रेसिव स्कूल के बाल दिवस समारोह में दिखा उत्साह और उमंग।

कोरबा : वोट बचाओ–देश बचाओ अ दर्री क्षेत्र में जनसंवाद चौपाल आयोजित।

वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत दर्री क्षेत्र में जनसंवाद चौपाल आयोजित।

• नवज्योति पटनायक, जयसिंह अग्रवाल एवं सांसद ज्योत्सना महंत ने किया।

कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन

• नेताओं ने कहा—लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रत्येक मतदाता के मताधिकार की सुरक्षा और मतदाता सूची की निगरानी जरूरी।

कोरबा( दैनिक न्यूज उड़ान) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के राष्ट्रव्यापी ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत गुरुवार को दर्री क्षेत्र की साडा कॉलोनी स्थित मंडल भवन में जनसंवाद चौपाल का आयोजन किया गया।

जमनीपाली मंडल एवं दर्री मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में AICC के केंद्रीय पर्यवेक्षक नवज्योति पटनायक, कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत एवं छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक मोहितराम केरकेट्टा, जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) अध्यक्ष मुकेश कुमार राठौर, जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) अध्यक्ष मनोज चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष श्री राजेंद्र तिवारी, मंडल अध्यक्ष श्री रोपा तिर्की एवं श्री इकबाल कुरैशी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठों एवं आनुषांगिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जनसंवाद चौपाल को संबोधित करते हुए AICC के केंद्रीय पर्यवेक्षक श्री नवज्योति पटनायक ने कहा कि लोकतंत्र की वास्तविक ताकत जनता के मताधिकार में निहित है।

मतदान का अधिकार प्रत्येक नागरिक की आवाज है और इस अधिकार की रक्षा करना कांग्रेस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में किसी भी पात्र नागरिक का नाम छूटना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर विषय है।

इसलिए कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने-अपने क्षेत्र में मतदाता सूची का बारीकी से परीक्षण करना चाहिए।

यदि किसी पात्र मतदाता का नाम सूची में शामिल नहीं है अथवा किसी प्रकार की त्रुटि सामने आती है, तो संबंधित व्यक्ति को नियमानुसार नाम जुड़वाने एवं आवश्यक सुधार कराने में पूरा सहयोग देना चाहिए।

श्री पटनायक ने कहा कि कांग्रेस का यह अभियान केवल राजनीतिक गतिविधि तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देश के लोकतांत्रिक मूल्यों, नागरिक अधिकारों और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था की रक्षा का व्यापक जनआंदोलन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने तथा आम नागरिकों को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने अपने संबोधन में बिहार के शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी पूर्व एवं मधुबनी पश्चिम जिलों में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के दौरान आयोजित बैठकों और जनसंवाद के अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में आम नागरिकों और पार्टी कार्यकर्ताओं से चर्चा के दौरान वर्तमान मतदान व्यवस्था तथा मतदाता सूची की विश्वसनीयता को लेकर असंतोष और चिंताएं सामने आई हैं।

चुनावों में कथित अनियमितताओं एवं अनुचित तरीकों को लेकर जनता के मन में उठ रहे सवालों को गंभीरता से लेने की आवश्यकता है।

श्री अग्रवाल ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का विश्वास सर्वोपरि है। चुनावी प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और संदेह से परे होनी चाहिए। उन्होंने बैलेट पेपर के माध्यम से चुनाव कराए जाने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

उन्होंने उपस्थित कांग्रेसजनों से कहा कि वे केवल संगठनात्मक बैठकों तक सीमित न रहें, बल्कि अपने-अपने वार्डों, मोहल्लों और बूथों तक पहुंचकर प्रत्येक पात्र मतदाता के नाम की पुष्टि करें। किसी भी वास्तविक मतदाता का नाम मतदाता सूची से छूटना लोकतांत्रिक अधिकारों के साथ अन्याय है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझें और मताधिकार की रक्षा के लिए पूरी सक्रियता से काम करें।

कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र की मजबूती केवल चुनाव कराने से सुनिश्चित नहीं होती, बल्कि यह भी आवश्यक है कि प्रत्येक पात्र नागरिक को बिना किसी बाधा के मतदान का अवसर मिले।

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और नागरिकों के मताधिकार की सुरक्षा लोकतंत्र के मूल आधार हैं।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गांव, वार्ड और बूथ स्तर पर जनता के बीच पहुंचकर जागरूकता अभियान चलाना चाहिए तथा पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल कराने के लिए हरसंभव सहयोग करना चाहिए।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए सतत सक्रिय रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने भी अभियान की महत्ता पर अपने विचार रखे। जनसंवाद चौपाल के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

उपस्थित कांग्रेसजनों ने अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाता सूची का सत्यापन करने, पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने, मतदाता अधिकारों के प्रति जनजागरूकता फैलाने तथा अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी रूप से संचालित करने का संकल्प व्यक्त किया।

जनसंवाद चौपाल ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान का मूल उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा, चुनावी प्रक्रिया में जनता का विश्वास कायम करना और लोकतंत्र की बुनियाद को मजबूत करना है।

इसके लिए कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी प्रतिबद्धता के साथ जमीनी स्तर पर अपनी जिम्मेदारी निभाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन