Sunday 15th of November 2026

ब्रेकिंग

जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर द्वारा टी.पी. नगर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल

वोट बचाओ–देश बचाओ अ दर्री क्षेत्र में जनसंवाद चौपाल आयोजित।

मंदिर की दीवार में छिपकर बैठा विशाल अजगर, दो घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन, दीवार तोड़कर जितेंद्र सारथी की टीम ने सुरक्षित

बालको के नंद घरों से संवर रहा बच्चों का बचपन, मजबूत हो रही शिक्षा और पोषण की नींव।

मासूम मुस्कानों से महका पुष्पलता उद्यान, रिचलुक प्रोग्रेसिव स्कूल के बाल दिवस समारोह में दिखा उत्साह और उमंग।

कोरबा : कोरबा में 16 नवंबर को भव्य 'भगवान सहस्त्रबाहु जयंती' महोत्सव: कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

कोरबा ( दैनिक न्यूज उड़ान )

छत्तीसगढ़ कलार महासभा परिक्षेत्र कोरबा के तत्वावधान में आगामी 16 नवंबर 2026 (दिन सोमवार) को समाज के इष्ट देव भगवान सहस्त्रबाहु जी की जयंती अत्यंत हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ मनाई जाएगी।

इस गरिमामय आयोजन में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री, पूर्व मंत्री, महापौर सहित कलार समाज के प्रांतीय पदाधिकारी मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता परिक्षेत्र अध्यक्ष अनुज जायसवाल करेंगे, जबकि संयोजक की भूमिका महिला सभा अध्यक्ष कुसुम डनसेना और युवा सभा अध्यक्ष राम कुमार जायसवाल निभा रहे हैं।

कार्यक्रम का संपूर्ण विवरण (दो सत्रों में होगा आयोजन)

1. प्रथम सत्र (सुबह 8:00 से दोपहर 2:30 बजे तक):

• मुख्य अतिथि: जयसिंह अग्रवाल (पूर्व कैबिनेट मंत्री, छ.ग. शासन)

• विशिष्ट अतिथि: विजय जायसवाल (प्रदेश अध्यक्ष), सरोज डनसेना (महासभा अध्यक्ष), रूपेन्द्र जायसवाल (महासचिव), राज जायसवाल (प्रदेश कोषाध्यक्ष), टीकाराम डनसेना एवं मुरलीधर डनसेना (प्रभारी, परिक्षेत्र कोरबा)।

• प्रमुख गतिविधियां: प्रातः 8:00 से 10:00 बजे तक स्वल्पाहार, प्रातः 10:00 से 11:00 बजे तक भजन के साथ पूजन-आरती, प्रातः 11:00 से दोपहर 1:30 बजे तक मंचीय एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा दोपहर 1:30 से 2:30 बजे तक भोजन प्रसादी होगी।

2. द्वितीय सत्र (दोपहर 2:30 से रात 8:00 बजे तक):

• मुख्य अतिथि: लखनलाल देवांगन (कैबिनेट मंत्री - वाणिज्य एवं उद्योग, आबकारी, श्रम, छ.ग. शासन)

• विशिष्ट अतिथि: संजू देवी राजपूत (महापौर, नगर पालिक निगम कोरबा) सहित समाज के सभी प्रांतीय एवं परिक्षेत्रीय पदाधिकारी।

• प्रमुख गतिविधियां: दोपहर 2:30 से 3:30 बजे तक खेलकूद, दोपहर 3:30 से शाम 6:00 बजे तक पुरस्कार वितरण एवं उद्बोधन, शाम 6:00 से 7:00 बजे तक संध्या आरती तथा शाम 7:00 से रात 8:00 बजे तक भोजन का आयोजन किया जाएगा।

एक दिन पहले वॉल पेंटिंग और जयंती पर रोचक खेलकूद प्रतियोगिताएं

आयोजन समिति ने समाज की प्रतिभाओं को मंच देने के लिए विशेष प्रतियोगिताओं की रूपरेखा तैयार की है:

• वॉल पेंटिंग स्पर्धा: जयंती से एक दिन पूर्व 15 नवंबर 2026 (रविवार) को दोपहर 2:00 से शाम 5:00 बजे तक वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित होगी (प्रतिभागियों को पेंटिंग रंग की व्यवस्था स्वयं करनी होगी)।

• पारंपरिक खेलकूद: जयंती के दिन बालिका एवं महिला वर्ग के लिए कुर्सी दौड़, सुई-धागा दौड़, जलेबी दौड़ तथा पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों के लिए रोमांचक मटका फोड़ प्रतियोगिता रखी गई है।

छत्तीसगढ़ कलार महासभा परिक्षेत्र कोरबा ने समस्त स्वजातीय बंधुओं से इस पावन जयंती महोत्सव में सपरिवार उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन