Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

गणेश उत्सव को लेकर कोरबा पुलिस का विशेष अभियान — बदमाशों, अवैध शराब एवं वारंटियों पर लगातार कार्रवाई।

BGSBU inaugurates Super 30 IAS/JKAS Coaching in collaboration with District Administration Rajouri.

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के विद्यालयों में हुई चित्रकला प्रतियोगिता

बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी का आयोजन।

कैदियों की सुविधाओं, स्वास्थ्य और विधिक सहायता की हुई गहन समीक्षा।

कोरबा : जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा दादर, रावण दहन और जस गीत में उमड़ा आस्था का सागर। बारिश में भी श्रद्धालुओं का उत्साह नह

कोरबा( न्यूज उड़ान ) दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति दादर द्वारा आयोजित जस गीत और रावण दहन का आयोजन इस वर्ष भी भव्यता और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।

जय श्रीराम के गगनभेदी नारों और चमकदार आतिशबाजी के बीच बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव मनाया गया।

शुक्रवार को बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। मां महाकाली और श्रीराम की सेना की आकर्षक झांकियों ने आयोजन को भक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम बना दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी के मुख्य आतिथ्य व महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ श्री राजीव सिंह एवं महामंत्री युवा मोर्चा श्री नरेंद्र देवांगन के गरिमामय उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ा दी।

यह पर्व शक्ति, साहस और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता हैं।

इस भक्तिमय और उत्सवपूर्ण आयोजन को जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी सहित मंचस्त अतिथियों ने संबोधित करते हुए कहा कि विजयादशमी का यह पर्व बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है।

भगवान श्रीराम ने इसी दिन रावण का वध कर धर्म और मर्यादा की स्थापना की थी। यह पर्व हमें संकल्प दिलाता है कि हम अपने जीवन में नकारात्मकता, ईर्ष्या, क्रोध और बुराइयों को समाप्त कर सच्चाई, सद्भावना और मानवता के मार्ग पर चलें।

दशहरा का त्यौहार शक्ति, साहस और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। समाज और राष्ट्र की उन्नति के लिए हमें मिलजुलकर कार्य करना चाहिए।

अतिथियों ने जिलेवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता की मंगलकामना की।

इंदौर से आए आकर्षक झांकी ने मंत्रमुग्ध कर दिया।

जस गीत सम्राट श्री देवेश शर्मा जी के मधुर भजनो और इंदौर से आए आकर्षक झांकी में भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मां महाकाली सहित अन्य देवियों की झांकी को देख लोगों में भक्ति का जो उत्साह नजर आया वह देखने लायक था, भक्तिपूर्ण वातावरण में वे सभी झूम उठे।

समिति के पदाधिकारियों ने सभी का आभार व्यक्त किया और इस आयोजन की सफलता पर खुशी जताई।

दादर का यह विजयादशमी उत्सव ग्रामीण संस्कृति और भक्ति का अद्भुत संगम साबित हुआ।

समिति द्वारा 12 वर्षों से किया जा रहा आयोजन।

दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति दादर द्वारा नवरात्र के पावन पर विगत 12 वर्षों से आयोजन किया जा रहा हैं। आकर्षक पंडाल के साथ पूरे नौ दिनों तक गरबा डांडिया और मेला का आयोजन किया जाता हैं, साथ ही समिति द्वारा दशहरे के दिन यहां आयोजित दिन मेले का लोगों ने खूब आनंद लिया‌ तथा उन्होंने कार्यक्रम की जमकर प्रशंसा की।

इस अवसर पर दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति दादर के अध्यक्ष हरि पटेल, सचिव अरुण यादव, कोषाध्यक्ष उमाशंकर पटेल, मंडल अध्यक्ष डॉ राजेश राठौर, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता, नीरज ठाकुर, सरस्वती पटेल, भरत सोनी व गोप लाल राठिया सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन