Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

गणेश उत्सव को लेकर कोरबा पुलिस का विशेष अभियान — बदमाशों, अवैध शराब एवं वारंटियों पर लगातार कार्रवाई।

BGSBU inaugurates Super 30 IAS/JKAS Coaching in collaboration with District Administration Rajouri.

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के विद्यालयों में हुई चित्रकला प्रतियोगिता

बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी का आयोजन।

कैदियों की सुविधाओं, स्वास्थ्य और विधिक सहायता की हुई गहन समीक्षा।

कोरबा : संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल एवं आईटी कोरबा में संचालित मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण।

निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य को समय पर पूर्ण करने एवं गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के दिए निर्देश।

जिला अस्पताल का अवलोकन कर स्वास्थ्य सुविधाओं की ली जानकारी।

कोरबा (न्यूज उड़ान )

बिलासपुर संभागायुक्त श्री सुनील जैन ने कोरबा के ग्राम भुलसीडीह में निर्माणाधीन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, आईटी कोरबा में संचालित मेडिकल कॉलेज एवं जिला अस्पताल का

का निरीक्षण किया।

उन्होंने भुलसीडीह में निर्माणाधीन चिकित्सा महाविद्यालय के निर्माण स्थल में एकेडमिक ब्लॉक, गर्ल्स हॉस्टल, बालक हॉस्टल, इंटर्न बालक/इंटर्न कन्या हॉस्टल, डायनिंग एरिया का निरीक्षण किया।

संभागायुक्त ने मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य में प्रगति लाने एवं निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए साथ ही गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।

इस दौरान संभागायुक्त श्री जैन ने वर्तमान में आई टी कॉलेज कोरबा में वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में संचालित चिकित्सा महाविद्यालय का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने छात्र - छात्राओं के संचालित कक्षाओं का अवलोकन कर छात्र हित में आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

संभागायुक्त श्री जैन ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।

उन्होंने ओपीडी , पुरुष व महिला वार्ड, स्टोर रूम , हमर लैब, ब्लड बैंक तथा विभिन्न चिकित्सकीय उपकरणों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने भर्ती मरीजों से भेंटकर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।

उन्होंने साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने एवं सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को समय पर उपस्थित रहकर आमजनों को स्वास्थ्य लाभ दिलाने के निर्देश दिए। इस दौरान मौके पर डीन मेडिकल कॉलेज, सीएमएचओ सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन