Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत बृहद स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान का आयोजन।

गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस से अभद्रता एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने वाला आरोपी गिरफ्तार।

निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

कोरबा : जनदर्शन में संवेदनशील पहल -कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने दिव्यांग हितग्राही को तत्काल व्हीलचेयर प्रदान कर पहुंचाई राहत।

कोरबा (न्यूज उड़ान)

जनदर्शन के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंदों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने एवं आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है।

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में आज प्राप्त एक दिव्यांग हितग्राही की समस्या का त्वरित एवं संवेदनशील निराकरण करते हुए कलेक्टर कुणाल दुदावत ने तत्काल व्हीलचेयर उपलब्ध कराकर राहत पहुंचाई।

आज जनदर्शन में करतला विकासखण्ड के ग्राम तुमान के रहने वाले व्यास गोस्वामी ने अपने 13 वर्षीय दिव्यांग पुत्र यश गोस्वामी के चलने-फिरने में हो रही कठिनाइयों से अवगत कराते हुए व्हीलचेयर उपलब्ध कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया।

आवेदन मिलते ही कलेक्टर कुणाल दुदावत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए समाज कल्याण विभाग को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की।

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जनदर्शन स्थल पर ही दिव्यांग हितग्राही को व्हीलचेयर प्रदान की। साथ ही यश के स्वस्थ व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

व्हीलचेयर मिलने से हितग्राही को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा दैनिक कार्यों के संचालन में आसानी होगी।

इस अवसर पर हितग्राही एवं उनके परिजनों ने त्वरित सहायता के लिए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। जनदर्शन के माध्यम से आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ निराकरण कर जरूरतमंदों तक तत्काल राहत पहुंचाने की प्रशासन की प्रतिबद्धता परिलक्षित हुई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन