Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

कोरबा ब्रेकिंग: सिंघाली के जंगल में जुए के फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 जुआरी गिरफ्तार, 11.56 लाख की संपत्ति जब्त।

गणेश विसर्जन में पुलिस की सख्ती: नियम तोड़ने वाले डीजे एवं पिकअप वाहन जप्त।

कोरबा के शिवाय हॉस्पिटल में डॉ. नागेंद्र बागरी की निगरानी में 600 ग्राम के प्रीमैच्योर नवजात ने 90 दिन तक NICU में जिंदग

Buddhist Studies Scholar Dr. Suresh Kumar Selected for ‘IARA Outstanding Academician Award–2026

Devotees of Sant Nirankari Mission Donated 63 Units of Blood in Rajouri.

कोरबा : दिव्य ज्योति स्कूल में सरोज पांडेय ने बांटा स्नेह, दिव्यांग बच्चों के बीच बिताए आत्मीय पल।

दिव्य ज्योति स्कूल में सरोज पांडेय ने बांटा स्नेह, दिव्यांग बच्चों के बीच बिताए आत्मीय पल।

दिव्य ज्योति स्कूल पहुंचीं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, दिव्यांग बच्चों के बीच बिताए आत्मीय पल

कोरबा (दैनिक न्यूज उड़ान) भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय ने आज वरिष्ठ भाजपा नेता विकास अग्रवाल के साथ रामपुर तहसील रोड स्थित दिव्य ज्योति स्कूल का दौरा किया।

इस दौरान उन्होंने विद्यालय में अध्ययनरत दृष्टिहीन एवं श्रवण बाधित बच्चों से आत्मीय मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा उनके बीच आवश्यक सामग्री का वितरण किया।

सुश्री सरोज पांडेय ने बच्चों से संवाद करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और कहा कि दिव्यांग बच्चे किसी भी दृष्टि से कम नहीं हैं।

उचित मार्गदर्शन, शिक्षा और समाज के सहयोग से वे जीवन में नई ऊँचाइयों को प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी से ऐसे बच्चों के प्रति संवेदनशीलता एवं सहयोग की भावना रखने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सह संभाग रायपुर प्रभारी डॉ. राजीव सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता विकास अग्रवाल, एमआईसी मेंबर हितानंद अग्रवाल, जिला संवाद प्रमुख अर्जुन गुप्ता, सोशल मीडिया सह संयोजक नीरज ठाकुर, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री संतोषी दीवान, मंडल महामंत्री राहुल नवनीत शुक्ला, मंडल उपाध्यक्ष सूरज पांडेय, मंडल महामंत्री अनिता राजपूत, स्मिता सिंह, दिव्य ज्योति स्कूल की प्रमुख रीता खेत्रपाल, विद्यालय के शिक्षिकाएं एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और अतिथियों के स्नेहपूर्ण व्यवहार ने पूरे वातावरण को भावुक और प्रेरणादायी बना दिया। यह आयोजन सेवा, संवेदना और सामाजिक समरसता का उत्कृष्ट उदाहरण बना।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन