Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

गणेश उत्सव को लेकर कोरबा पुलिस का विशेष अभियान — बदमाशों, अवैध शराब एवं वारंटियों पर लगातार कार्रवाई।

BGSBU inaugurates Super 30 IAS/JKAS Coaching in collaboration with District Administration Rajouri.

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के विद्यालयों में हुई चित्रकला प्रतियोगिता

बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी का आयोजन।

कैदियों की सुविधाओं, स्वास्थ्य और विधिक सहायता की हुई गहन समीक्षा।

कोरबा : कोरबा में दर्दनाक हादसा : तालाब में डूबने से 3 बच्चों की मौत, पुलिसकर्मियों के थे बेटे

कोरबा (न्यूज उड़ान ) कोरबा में शुक्रवार को एक दुखद हादसा हुआ, जहाँ तालाब में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई।

ये तीनों बच्चे पुलिस लाइन में रहने वाले पुलिसकर्मियों के बेटे थे। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रिसदी तालाब की है।

कैसे हुई घटना..?

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को युवराज सिंह ठाकुर (9), प्रिंस जगत (12) और आकाश लकड़ा (13) रिसदी तालाब में नहाने गए थे।

नहाते समय वे तीनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुँचे।

बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया और बच्चों को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

तीनों बच्चों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस इस मामले की जाँच कर रही है।

तालाब में सुरक्षा का अभाव

स्थानीय लोगों का कहना है कि रिसदी तालाब काफी गहरा है और यहाँ पहले भी डूबने की घटनाएँ हो चुकी हैं।

इसके बावजूद, तालाब पर सुरक्षा के कोई ठोस इंतजाम नहीं किए गए हैं।

इस घटना के बाद, पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को बिना निगरानी के तालाबों या नदियों के पास न जाने दे

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन