कोरबा : छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ कोरबा के जिला संरक्षक बने निलेन्द्र राठौर, पत्रकारों में हर्ष की लहर।
Vivek Sahu
Tue, Jul 21, 2026
कोरबा ( दैनिक न्यूज उड़ान) हरदीबाजार छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ, कोरबा जिले की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है।
यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी, प्रदेश महासचिव विश्व दीपक राय एवं प्रदेश उपाध्यक्ष/प्रभारी कीर्तन मनोज मिश्रा की अनुशंसा पर जिला अध्यक्ष शशिकांत डिक्सेना एवं जिला महासचिव ओम गवेल द्वारा संयुक्त रूप से की गई। संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पत्रकार हितों की रक्षा के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी में अनुभवी एवं ऊर्जावान व्यक्तित्वों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
हरदीबाजार निवासी एवं नईदुनिया के पत्रकार निलेन्द्र राठौर को छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ, कोरबा का जिला संरक्षक नियुक्त किया गया है।
उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही पत्रकार जगत, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
निलेन्द्र राठौर लंबे समय से निष्पक्ष एवं जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।
पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव, सशक्त नेतृत्व क्षमता तथा पत्रकारों के हितों के प्रति समर्पित सोच को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि निलेन्द्र राठौर के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ, कोरबा जिले में और अधिक मजबूत होगा तथा पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा, संगठनात्मक एकता, निष्पक्ष पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों को नई दिशा मिलेगी।
नियुक्ति की घोषणा के बाद पत्रकारों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों एवं शुभचिंतकों ने निलेन्द्र राठौर को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
सभी ने आशा व्यक्त की कि उनके संरक्षण में संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और पत्रकार हितों के संरक्षण के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य करेगा।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन