Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

कोरबा ब्रेकिंग: सिंघाली के जंगल में जुए के फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 जुआरी गिरफ्तार, 11.56 लाख की संपत्ति जब्त।

गणेश विसर्जन में पुलिस की सख्ती: नियम तोड़ने वाले डीजे एवं पिकअप वाहन जप्त।

कोरबा के शिवाय हॉस्पिटल में डॉ. नागेंद्र बागरी की निगरानी में 600 ग्राम के प्रीमैच्योर नवजात ने 90 दिन तक NICU में जिंदग

Buddhist Studies Scholar Dr. Suresh Kumar Selected for ‘IARA Outstanding Academician Award–2026

Devotees of Sant Nirankari Mission Donated 63 Units of Blood in Rajouri.

जम्मू/राजौरी : सरकारी डिग्री कॉलेज पुंछ में सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर राष्ट्रीय एकता संगोष्ठी का आयोजन ।

जम्मू/राजौरी/ न्यूज उड़ान

जम्मू संभाग के अंतर्गत श्री कृष्ण चंद्र सरकारी डिग्री कॉलेज पुंछ में सरदार वल्लभभाई पटेल जी 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य पर राष्ट्रीय एकता विषय पर एक संगोष्ठी (सेमिनार) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन डा. सैयद वजहत हुसैन ने किया।

यह कार्यक्रम कालेज की साहित्यिक समिति द्वारा पुलिस विभाग पुंछ के सहयोग से आयोजित किया गया।

संगोष्ठी कार्यक्रम में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में और राष्ट्रीय एकता एवं शैक्षिक सुधारों में उनके उल्लेखनीय योगदान का स्मरण करने के लिए आयोजित किया गया।

छात्रों ने उत्साहपूर्वक बढ़चढ़ कर भाग लिया और भाषाई विविधता और बौद्धिक गहराई को दर्शाते हुए विभिन्न भाषाओं में अपने विचार प्रस्तुत किए।

यह कार्यक्रम कालेज प्राचार्य डा. जसबीर सिंह के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) मोहन लाल और थाना प्रभारी सचिन कुमार पुंछ सहित अन्य कालेज स्टाफ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बोलते हुए पुलिस थाना प्रभारी सचिन कुमार ने सरदार वल्लभभाई पटेल की विरासत पर एक गहन व्याख्यान दिया और भारत के एकीकरण और राष्ट्र के प्रशासनिक और शैक्षिक ढांचे को आकार देने में उनकी दूरदर्शी भूमिका पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के निर्णायक डा. मो. अकरम, डा. मुसरत जबीन और प्रोफ़ेसर आफ़िया ज़मान थे। एक गहन मूल्यांकन के बाद विजेताओं की घोषणा की गई जिसमें आदित्य सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, नाहिमा राथर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया और फ़रियाल ज़मीर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम का सुचारू संचालन डॉ. सैयद वज़ाहत हुसैन ने किया।

वहीं डा. मोहम्मद अकरम ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों, अधिकारियों व अन्य स्टाफ का धन्यवाद किया।

और साथ डा. हुसैन ने कहा कि पुंछ कालेज प्रशासन द्वारा समय समय ऐसे ही कार्यक्रम करवाता आ रहा है। हम सब को ऐसे कार्यक्रमों में भर चढ़कर भाग लेना चाहिए।

रिपोर्ट.....अनिल भारद्वाज

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन