Breaking news Korba : मालती किन्नर का निधन, समाज सेवा में भी रहती थी सक्रिय,
Vivek Sahu
Sun, Aug 16, 2026

( पुष्पेन्द्र श्रीवास की रिपोर्ट ) कोरबा। कोरबा के किन्नर समाज की अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता मालती किन्नर के निधन की खबर से पूरे समाज और शहर में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि मालती किन्नर पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। आज उन्होंने शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली।
मालती किन्नर सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती थीं और किन्नर समाज के हितों एवं अधिकारों के लिए लगातार आवाज उठाती रही थीं। उनके निधन की खबर मिलते ही समाज के लोगों, शुभचिंतकों और परिचितों में शोक व्याप्त हो गया।
उनके निधन को किन्नर समाज और सामाजिक क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। उनके निधन से समाज ने एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और मार्गदर्शक को खो दिया है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन