Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

गणेश उत्सव को लेकर कोरबा पुलिस का विशेष अभियान — बदमाशों, अवैध शराब एवं वारंटियों पर लगातार कार्रवाई।

BGSBU inaugurates Super 30 IAS/JKAS Coaching in collaboration with District Administration Rajouri.

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के विद्यालयों में हुई चित्रकला प्रतियोगिता

बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी का आयोजन।

कैदियों की सुविधाओं, स्वास्थ्य और विधिक सहायता की हुई गहन समीक्षा।

कोरबा : कटघोरा क्षेत्र अंतर्गत कसनिया मोड़ मार्ग में देर रात गोलीकांड,भागता आरोपी गिरफ्तार..

कोरबा ( न्यूज़ उड़ान ) कोरबा जिले के कटघोरा थाना अंतर्गत कसनिया मार्ग में कल रात हुई दो राउंड फायरिंग के मामले में पुलिस की तहकीकात लगातार जारी है। अब तक 3 लोगों की संलिप्तता की बात सामने आ चुकी है। जन सहयोग से एक आरोपी को भागते वक्त पकड़ा गया जिसका नाम दुर्गेश बताया जा रहा है। उससे गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी की सीधी देखरेख में इस मामले की जांच पड़ताल हो रही है। पुष्ट सूत्रों से जानकारी मिली है कि इस घटनाक्रम में दुर्गेश अकेला नहीं बल्कि कुछ और लोग भी शामिल हैं। पुरानी रंजिश को लेकर अंजाम दिए गए इस घटनाक्रम में शक्ति और हर्ष सिंह दो नाम और सामने आ रहे हैं। इस घटना में इनकी कितनी और किस तरह की संलिप्तता है, इसका पता तो अभी नहीं चल सका है। सूत्र बताते हैं कि परिवार का एक सदस्य इनकी टारगेट में था लेकिन वह नजर नहीं आया तो उसके घर और दुकान पर ही गोली चलाकर एकबारगी दहशत फैलाने का काम किया गया है। पुरानी रंजिश को लेकर यह आरोपियों के द्वारा संभवत:सामने वाले पक्ष को चेतावनी देने का काम किया गया है, लेकिन इस तरह की घटना और गोलीकांड को लेकर पुलिस अधीक्षक काफी सख्त हैं। शहर तथा जिले में इस तरह से भय उत्पन्न करने वालों की धरपकड़ के लिए तेजी लाई गई है और इस मामले में जो भी संलिप्त होगा, उसके विरुद्ध विधिसम्मत सख्त कार्रवाई की जाएगी। रंजिश भुनाने के लिए किए गए इस घटनाक्रम से कसनिया के लोगों में भी दहशत मिश्रित नाराजगी व्याप्त है। फिलहाल, कटघोरा थाना प्रभारी निरीक्षक धर्म नारायण तिवारी के नेतृत्व में टीम आरोपियों की पतासाजी व धरपकड़ में जुटी हुई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन