Thursday 24th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत बृहद स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान का आयोजन।

गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस से अभद्रता एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने वाला आरोपी गिरफ्तार।

निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

कोरबा : शारदा विहार के वैभव होम्स में देर रात एक युवक ने उत्पात मचा दिया।

कोरबा ( न्यूज़ उड़ान )। शारदा विहार के वैभव होम्स में देर रात एक युवक ने उत्पात मचा दिया। कॉलोनी के पार्किंग एरिया में खड़ी गाड़ियों को निशाना बनाते हुए उसने एक के बाद एक 17 कारों के शीशे तोड़ दिए। घटना इतनी तेजी से हुई कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आज सुबह जब कॉलोनी निवासी अपनी गाड़ियों तक पहुंचे तो टूटे शीशे और बिखरे हुए सामान को देखकर सभी दंग रह गए। कई कारों के अंदर भी तोड़फोड़ के निशान मिले हैं।

सूचना मिलते ही थाना मानिकपुर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिसमें एक युवक कारों के पास चक्कर लगाते और फिर तोड़फोड़ करते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने की प्रक्रिया तेज कर दी है।

कॉलोनी निवासियों का कहना है कि हाल के दिनों में इलाके में सुरक्षा को लेकर लापरवाही बढ़ी है। घटना के बाद लोगों में डर है और सभी ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग रखी है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन