Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

कोरबा ब्रेकिंग: सिंघाली के जंगल में जुए के फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 जुआरी गिरफ्तार, 11.56 लाख की संपत्ति जब्त।

गणेश विसर्जन में पुलिस की सख्ती: नियम तोड़ने वाले डीजे एवं पिकअप वाहन जप्त।

कोरबा के शिवाय हॉस्पिटल में डॉ. नागेंद्र बागरी की निगरानी में 600 ग्राम के प्रीमैच्योर नवजात ने 90 दिन तक NICU में जिंदग

Buddhist Studies Scholar Dr. Suresh Kumar Selected for ‘IARA Outstanding Academician Award–2026

Devotees of Sant Nirankari Mission Donated 63 Units of Blood in Rajouri.

कोरबा : कोरबा की बेटी राधा अग्रवाल ने IIT मद्रास से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर बढ़ाया जिले का मान।

कोरबा की बेटी राधा अग्रवाल ने IIT मद्रास से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर बढ़ाया जिले का मान।

दीक्षांत समारोह में वर्ल्ड बैंक के ग्लोबल एनवायरनमेंट विभाग के प्रमुख डॉ. नागराजराव हर्षदीप के हाथों प्राप्त की डिग्री।

कोरबा ( दैनिक न्यूज उड़ान ) शहर की प्रतिभाशाली बेटी राधा अग्रवाल, पिता राकेश नागरमल अग्रवाल, ने देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान IIT मद्रास के सिविल इंजीनियरिंग विभाग से अपनी पढ़ाई सफलतापूर्वक पूर्ण कर कोरबा सहित पूरे प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है।

दिनांक 17 जुलाई 2026 को आयोजित भव्य दीक्षांत समारोह में राधा अग्रवाल को वर्ल्ड बैंक के ग्लोबल एनवायरनमेंट विभाग के प्रमुख डॉ. नागराजराव हर्षदीप के करकमलों से डिग्री प्राप्त करने का गौरव प्राप्त हुआ।

यह पल उनके परिवार के लिए अत्यंत सुखद, गौरवपूर्ण और अविस्मरणीय रहा।

राधा की इस उपलब्धि ने यह सिद्ध कर दिया है कि दृढ़ संकल्प, कठिन परिश्रम और लगन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

उनकी सफलता से कोरबा के युवाओं और विशेषकर छात्राओं को नई प्रेरणा मिलेगी।

राधा अग्रवाल की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर परिवारजनों, शुभचिंतकों एवं शहरवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

सभी ने विश्वास जताया कि राधा आने वाले समय में देश के विकास और अधोसंरचना निर्माण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन