Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

कोरबा ब्रेकिंग: सिंघाली के जंगल में जुए के फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 जुआरी गिरफ्तार, 11.56 लाख की संपत्ति जब्त।

गणेश विसर्जन में पुलिस की सख्ती: नियम तोड़ने वाले डीजे एवं पिकअप वाहन जप्त।

कोरबा के शिवाय हॉस्पिटल में डॉ. नागेंद्र बागरी की निगरानी में 600 ग्राम के प्रीमैच्योर नवजात ने 90 दिन तक NICU में जिंदग

Buddhist Studies Scholar Dr. Suresh Kumar Selected for ‘IARA Outstanding Academician Award–2026

Devotees of Sant Nirankari Mission Donated 63 Units of Blood in Rajouri.

कोरबा : कोरबा की बेटी डॉ. यामिनी बोडे ने राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में जीते स्वर्ण और रजत पदक।

कोरबा( दैनिक न्यूज उड़ान) कोरबा की होनहार निशानेबाज़ एवं स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. यामिनी बोडे ने रायपुर में आयोजित 25वीं छत्तीसगढ़ राज्य शूटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम गौरवान्वित किया है।

11 से 21 जुलाई तक आयोजित इस प्रतियोगिता में डॉ. यामिनी बोडे ने 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक तथा 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया।

प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक (DGP) अरुण देव गौतम रहे, जिन्होंने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

डॉ. यामिनी बोडे वर्तमान में धनराजकुंवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कोरबा में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ (गायनेकोलॉजिस्ट) के रूप में पदस्थ हैं। वे कोरबा के पूर्व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. बी. बी. बोडे एवं वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अन्नपूर्णा बोडे की सुपुत्री हैं।

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष भी डॉ. यामिनी बोडे ने इसी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था।

इस वर्ष स्वर्ण और रजत पदक जीतकर उन्होंने अपनी उपलब्धियों में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया है।

डॉ. यामिनी बोडे की इस सफलता से पूरे कोरबा जिले में हर्ष का माहौल है।

विभिन्न सामाजिक, चिकित्सा एवं खेल संगठनों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि न केवल कोरबा बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है।

उनकी सफलता युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन