Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

CMO Poonch Inspects District Hospital Amid Ongoing NHM Strike, Directs 24x7 Patient-Friendly Services.

Aashirwad Ka Diya’ Programme Held at BJP Office in Rajouri.

वीबीजीरामजी के तहत पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें - सांसद महंत

सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने ली जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक।

पुलिस लाइन में निकला बेहद जहरीला घोड़ा करैत, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

कोरबा : कृष्ण जन्माष्टमी पर उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने विभिन्न मंदिरों में किए बाल गोपाल के दर्शन।

कृष्ण जन्माष्टमी पर उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने विभिन्न मंदिरों में किए बाल गोपाल के दर्शन।

मथुरा-वृंदावन की तरह सजा सप्तदेव मंदिर, शहरभर में जन्माष्टमी की रही धूम।

कोरबा( दैनिक न्यूज उड़ान) नगर विधायक एवं कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर कोरबा शहर के विभिन्न मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों में आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रमों में शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की।

इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों और कोरबावासियों की सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

रानी रोड दुर्गा मंदिर चौक में आयोजित कृष्ण जन्मोत्सव में मंत्री श्री देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत शामिल हुए। उन्होंने मां दुर्गा एवं भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर आयोजन समिति को बधाई दी।

मंत्री ने कहा कि समिति द्वारा वर्षों से भव्य एवं वृहद स्तर पर जन्माष्टमी का आयोजन किया जा रहा है, जो हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने का सराहनीय प्रयास है।

इसके पश्चात मंत्री श्री देवांगन ने सीतामणी मार्ग स्थित श्री सप्तदेव मंदिर में महापौर श्रीमति संजू देवी राजपूत, श्री अशोक मोदी के साथ भगवान श्रीकृष्ण को पालने में झुलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर में सजी आकर्षक एवं अलौकिक झांकियों का अवलोकन किया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी शामिल हुए।

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के आशीर्वाद से ही कोरबा में विकास कार्यों को नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष जन्माष्टमी पर मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन करने का अवसर मिलता है।

इस बार मंदिर का भव्य एवं दिव्य स्वरूप ऐसा प्रतीत हो रहा है, मानो मथुरा और वृंदावन की झलक कोरबा में ही दिखाई दे रही हो।

मंत्री श्री देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने दर्री मुख्य मार्ग स्थित श्री श्याम मंदिर, पुराना बस स्टैंड कोरबा में आयोजित कृष्ण जन्मोत्सव, श्री कपिलेश्वर मंदिर, बालको स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर शांति नगर तथा सेक्टर-3 पानी टंकी के पास स्थित मंदिर में भी पहुंचकर पूजा-अर्चना की।

इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं से मुलाकात कर सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, पार्षद नरेंद्र देवांगन, मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, राकेश अग्रवाल, रिपु जायसवाल, तामेश अग्रवाल, विशाल साहू, वीरेंद्र साहू, मंडल अध्यक्ष डीलेंद्र यादव, तुलसी ठाकुर सहित अधिक संख्या में पदाधिकारी गण उपस्थित रहें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन