कोरबा : केसीसी में मनाया गया नवप्रवेशित छात्रों का दीक्षारंभ समारोह ।
Vivek Sahu
Mon, Sep 14, 2026
केसीसी में मनाया गया नवप्रवेशित छात्रों का दीक्षारंभ समारोह ।
2026 कोरबा शिक्षण समिति द्वारा संचालित एवं अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय द्वारा सम्बद्ध कोरबा कम्प्यूटर कॉलेज (केसीसी) में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का "दीक्षारंभ समारोह -2026" प्रवेश उत्सव अकादमिक सत्र 2026-27 का आयोजन महाविद्यालय के सभागृह में राजेश अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं कोरबा शिक्षण समिति के चेयरमेन राजेश अग्रवाल ने अपने गरिमामयी उद्बोधन में छात्रों को अपना जीवन परिचय देते हुये महाविद्यालय की वार्षिक शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं खेलकुद गतिविधियों के साथ-साथ महाविद्यालय के अनुशासन नियमावली की जानकारी देते हुये कम्प्यूटर, प्रबंधन के क्षेत्र में ऊँचाईयों में पहुँचने का आव्हान किया।
उन्होने NEP-20 पर बताया कि NEP-20 का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के लिए एक समग्र और बहु-विषयक होना चाहिए जो अकादमिक विषय के साथ कला, मानविकि, खेल और व्यवसायिक कौशल के एकीकरण को बढ़ावा देना है।
छात्रों को NEP-20 की विस्तृत जानकारी PPT के माध्यम से महाविद्यालय के सहा. प्राध्यापकों द्वारा दी गई, NEP-20 के आई. टी., कॉमर्स एवं मैनेजमेंट के पाठ्यक्रमों एवं सम्पूर्ण सिलेबस की जानकारी क्रमशः महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक सुरभि कुण्डू एवं सहा. प्राध्यापक सिमरन कौर द्वारा दी गई तत्पश्चात् महाविद्यालय के नियम एवं शर्तों की विस्तृत जानकारी महाविद्यालय के काउंसलर श्वेता टंडन के द्वारा दी गई।
कार्यक्रम को गति प्रदान करते हुये आई. टी., कॉमर्स एवं मैनेजमेंट के क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं के बारे में जानकारी महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक रीना लहरे एवं सहा. प्राध्यापक आस्था सिंह राजपुत के द्वारा साझा किया गया।
महाविद्यालय में प्रवेश की प्रक्रिया एवं अन्य आवेदनों जैसे कि छात्रवृत्ति, नामांकन एवं परीक्षा आवेदन तथा महाविद्यालय में शुल्क भुगतान की जानकारी कार्यालय सहा. बालीदास महंत के द्वारा बताया गया, कार्यक्रम की अगली कड़ी में महाविद्यालय के लैब संबंधी नियम एवं शर्तों की विस्तृत जानकारी महाविद्यालय के सहा. प्राध्यापक कविता यादव के द्वारा दी गई ।
कार्यक्रम का सफल मंच संचालन महाविद्यालय के सहा. प्राध्यापक सुरभि राठौर ने किया। सभी उपस्थित नवप्रवेशित छात्रों का परिचय कराया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के शिक्षकों रीना लहरे, बालीदास महंत, सुरभि कुण्डू, सुरभि राठौर, ईरविन कुमार, सिमरन कौर, श्वेता टंडन, आस्था सिंह राजपुत एवं कविता यादव का योगदान रहा।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन