Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

गणेश उत्सव को लेकर कोरबा पुलिस का विशेष अभियान — बदमाशों, अवैध शराब एवं वारंटियों पर लगातार कार्रवाई।

BGSBU inaugurates Super 30 IAS/JKAS Coaching in collaboration with District Administration Rajouri.

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के विद्यालयों में हुई चित्रकला प्रतियोगिता

बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी का आयोजन।

कैदियों की सुविधाओं, स्वास्थ्य और विधिक सहायता की हुई गहन समीक्षा।

कोरबा : सभापति की पाठशाला का शुभारंभ: सर बनकर सभापति और पार्षदो ने पढ़ाया मिडिल स्कूल के बच्चों को। जेन-जी से मांगा सप्ताह में

कोरबा( दैनिक न्यूज उड़ान ) शिक्षा को जन-आंदोलन का स्वरूप देने और समाज के शिक्षित नागरिकों को सरकारी स्कूलों से जोड़ने की पहल के तहत शनिवार को "सभापति की पाठशाला" अभियान का शुभारंभ किया गया।

इस अभियान के अंतर्गत नगर पालिका निगम के सभापति नूतन सिंह ठाकुर सुबह शासकीय माध्यमिक शाला सीतामणी पहुंचे, जहां उन्होंने छात्र-छात्राओं के बीच समय बिताया और उन्हें विभिन्न विषयों की जानकारी देते हुए पढ़ाया।

शिक्षा दान की मुहिम से जुड़ते हुए एम.आई.सी. सदस्य श्रीमती उर्वशी राठौर, सीतामढ़ी की पार्षद श्रीमती राधा बाई, मोतीसागर पारा की पार्षद श्रीमती रुबिदेवी सागर ने भी बच्चों से सामान्य ज्ञान और खेल कला आदि विषयों पर जानकारी साझा किया।

इस अवसर पर नूतन सिंह ठाकुर ने कहा कि समाज के प्रत्येक शिक्षित नागरिक को सप्ताह में कम से कम एक या दो दिन शासकीय विद्यालयों में जाकर बच्चों के बीच समय बिताना चाहिए।

सामान्य ज्ञान, प्राथमिक शिक्षा, खेल, कला, नैतिक शिक्षा एवं व्यक्तित्व विकास जैसे विषयों के माध्यम से बच्चों का मार्गदर्शन किया जा सकता है।

उनका मानना है कि समाज के सामूहिक प्रयास से ही बच्चों के सपनों को नई उड़ान मिल सकती है।

उन्होंने कहा कि यदि समाज का हर शिक्षित व्यक्ति थोड़ा-सा समय निकालकर सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को पढ़ाने का संकल्प ले, तो इससे न केवल शिक्षा का स्तर बेहतर होगा बल्कि समाज को शिक्षित, अनुशासित, नशामुक्त और अपराधमुक्त बनाने की दिशा में भी सकारात्मक बदलाव आएगा।

निर्धन और जरूरतमंद बच्चों को योग्य, गुणवान और सक्षम नागरिक बनाने से बड़ा समाजसेवा का कार्य और कोई नहीं हो सकता।

सभापति ने सभी शिक्षित नागरिकों से इस मुहिम से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि शुभ सावन माह के अवसर पर शुरू किए गए इस अभियान को जनभागीदारी से सफल बनाया जाए।

उन्होंने इच्छुक लोगों से सप्ताह में एक-दो दिन अपने आसपास के शासकीय विद्यालयों में जाकर बच्चों को पढ़ाने का आग्रह किया।

इस अभियान के तहत सीतामढ़ी मिडिल स्कूल के कक्षा सातवीं और आठवीं में सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी, गणित का प्रश्नोत्तर हल कराया गया तथा सफल प्रतिभाशाली बच्चे सौम्य श्रीवास, खेमराज दास, प्रभा सारथी, यक्ष कर्ष, अंकुशा तांती को पुरस्कृत किया गया।

स्कूल के समस्याओं की जानकारी लेकर उसे शीघ्र हल करने अधिकारियों को अवगत कराया।

शाला विकास समिति की अध्यक्ष श्रीमती प्रमिला सागर, एवं पार्षद श्रीमती उर्वशी राठौर, श्रीमती राधा बाई, उपस्थित शिक्षकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे शिक्षा और सामाजिक जागरूकता की दिशा में एक प्रेरणादायी कदम बताया।

सभापति के साथ सहयोगी के रूप में अधिवक्ता संघ कोरबा के उपाध्यक्ष रवि शर्मा, पूर्व पार्षद सुफल दास, समाजसेवी उत्तम आदिले, कु.कृष्णा साहू आदि कार्यक्रम में शामिल रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन