Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

गणेश विसर्जन में पुलिस की सख्ती: नियम तोड़ने वाले डीजे एवं पिकअप वाहन जप्त।

कोरबा के शिवाय हॉस्पिटल में डॉ. नागेंद्र बागरी की निगरानी में 600 ग्राम के प्रीमैच्योर नवजात ने 90 दिन तक NICU में जिंदग

Buddhist Studies Scholar Dr. Suresh Kumar Selected for ‘IARA Outstanding Academician Award–2026

Devotees of Sant Nirankari Mission Donated 63 Units of Blood in Rajouri.

MY Bharat organised Rashtriya Sankalp Samaroh on Nasha Mukt Yuva for Viksit Bharat at Town Hall Rajouri.

कोरबा : श्री सप्तदेव मंदिर में गुरू गोविंद सिंह जी की 350 वी शहीदी शताब्दी दिवस की रैली का भव्य स्वागत ।

कोरबा( न्यूज उड़ान) गुरू गोविंद सिंह जी की 350 वी शहीदी शताब्दी दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के द्वारा संपूर्ण छत्तीसगढ़ में एक कीर्तन एवं शहीदी यात्रा निकाली गई जो कोरबा में दिनॉक 6 अक्टूबा को दोपहर 3.00 बजे श्री सप्तदेव मंदिर पहुॅची जहॉ पर कोरबा के प्रसिद्व व्यवसायी, धार्मिक, सामाजिक, रातनैतिक एवं श्री सप्तदेव मंदिर के प्रमुख ट्रस्टी अशोक मोदी ने इस कीर्तन एवं शहीदी यात्रा का झमाझम गिरते बरसात में भी भीगते हुए भव्य स्वागत किया एवं पूजा अर्चना की।

श्री मोदी जी ने बताया कि गुरू गोविंद सिंह जी ने इस देश के लिये अपने पूरे परिवार का बलिदान दिया उनके इस बलिदान को कभी भुलाया नही जा सकता एवं उनका बलिदान आज भी हम सब के लिये प्रेरणादायी है एवं हम सब के लिये यह क्षण गौरान्वित करने वाला है जब उनकी संकीर्तन एवं शहीदी यात्रा कोरबा पहुॅची ओर नगर वासियो ने उनके दर्शन एवं अर्चना की।

एैसे महान युगपुरूष की 350 वीं जयंती के अवसर पर निकाली गई इस यात्रा का कोरबा में जिस प्रकार स्वागत किया गया निश्चित ही प्रशंसनीय है।

इस अवसर पर अशोक मोदी जी के साथ शीतल कौर, ज्योति यादव, अन्नू सोनवानी, हरीश राजवाडे, आशीष सिंह की गरिमामय उपस्थिति थी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन