Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

गणेश उत्सव को लेकर कोरबा पुलिस का विशेष अभियान — बदमाशों, अवैध शराब एवं वारंटियों पर लगातार कार्रवाई।

BGSBU inaugurates Super 30 IAS/JKAS Coaching in collaboration with District Administration Rajouri.

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के विद्यालयों में हुई चित्रकला प्रतियोगिता

बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी का आयोजन।

कैदियों की सुविधाओं, स्वास्थ्य और विधिक सहायता की हुई गहन समीक्षा।

: पहली बार "सिटिजन साइंस" नागरिक विज्ञान आधारित मगरमच्छ गणना, बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने पहुंच रहे अलग अलग जिले के विद्यार्थी।

जांजगीर-चांपा( न्यूज उड़ान ) कोटमीसोनार क्रोकोडाइल पार्क राज्य में एक मात्र ऐसा रिजर्व है जो दुर्लभ महामच्छों के संरक्षण के लिए बनाया गया हैं।   जांजगीर-चांपा वनमंडल द्वारा पहली बार 9 मार्च 2025 रविवार को "सिटिजन साइंस" (नागरिक विज्ञान) पर आधारित मगरमच्छ गणना नोवा नेचर वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से आयोजित कर रहा है।   इस अनूठे अभियान में छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से लोग और खासकर विद्यार्थी भाग लेंगे। यह महत्वपूर्ण पहल जांजगीर-चांपा वनमंडल, नोवा नेचर वेलफेयर सोसाइटी और अगोरा इको टूरिज्म के संयुक्त प्रयास से संभव हो रही है।   इस सहयोगात्मक अभियान का उद्देश्य न केवल मगरमच्छों की संख्या का पता लगाना है, बल्कि आम नागरिकों को वन्यजीव संरक्षण में सक्रिय भागीदारी का अवसर प्रदान करना भी है।     https://youtu.be/OwCB09MGhzQ?si=Rha2-Fg5yobdtdpe     इस अभियान से कई महत्वपूर्ण लाभ होंगे। सबसे पहले, यह स्थानीय मगरमच्छों की आबादी के बारे में वैज्ञानिक आंकड़े प्रदान करेगा, जो संरक्षण रणनीतियों के विकास में मदद करेगा। दूसरा, यह आम नागरिकों, विशेषकर युवाओं में पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाएगा।   तीसरा, इस तरह के कार्यक्रम से स्थानीय पारिस्थितिकी पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को फायदा होगा। विशेषज्ञों का मानना है कि नागरिक विज्ञान आधारित इस पहल से वन्यजीव अध्ययन में नए आयाम जुड़ेंगे और आम जनता का वन्यजीव संरक्षण में योगदान बढ़ेगा। यह प्रयास छत्तीसगढ़ के जैव विविधता संरक्षण के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन