Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

कोरबा ब्रेकिंग: सिंघाली के जंगल में जुए के फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 जुआरी गिरफ्तार, 11.56 लाख की संपत्ति जब्त।

गणेश विसर्जन में पुलिस की सख्ती: नियम तोड़ने वाले डीजे एवं पिकअप वाहन जप्त।

कोरबा के शिवाय हॉस्पिटल में डॉ. नागेंद्र बागरी की निगरानी में 600 ग्राम के प्रीमैच्योर नवजात ने 90 दिन तक NICU में जिंदग

Buddhist Studies Scholar Dr. Suresh Kumar Selected for ‘IARA Outstanding Academician Award–2026

Devotees of Sant Nirankari Mission Donated 63 Units of Blood in Rajouri.

कोरबा : जुड़वा नवजात की मौत पर परिजन ने किया अस्पताल के सामने प्रदर्शन।

जुड़वा नवजात की मौत पर परिजन ने किया अस्पताल के सामने प्रदर्शन।

शहर के आयुष्मान हॉस्पिटल में प्रसव के बाद भर्ती जुड़वा नवजात शिशु पीलिया से ग्रसित हो गए थे ।

इनमें से एक नवजात की शनिवार रात मौत हो गई थी जबकि दूसरे को उपचार के लिए बिलासपुर रेफर किया गया था, दूसरे नवजात ने भी रविवार शाम दम तोड़ दिया।

कोरबा (दैनिक न्यूज उड़ान )16 साल बाद घर में गूंजी किलकारियां…एक साथ दो खुशियां आयी…लेकिन फिर, एक की हो गयी मौत, परिजनों ने डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगा किया हंगामा।

सूचना मिलने पर मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया।

जानकारी के अनुसार, परशुराम नगर दादर निवासी शशिकांत ओझा के परिवार में शादी के लगभग 16 साल बाद खुशियों ने दस्तक दी थी।

उनकी पत्नी ने 17 जुलाई को आयुष्मान चिकित्सालय में जुड़वा बच्चों को जन्म दिया।

लंबे इंतजार के बाद परिवार में दो नन्हे मेहमानों के आने से खुशी का माहौल था।

परिजनों के मुताबिक, जन्म के कुछ ही घंटों बाद एक नवजात के शरीर पर पीलिया के लक्षण दिखाई देने लगे।

उन्होंने तत्काल ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ को इसकी जानकारी दी।

आरोप है कि चिकित्सकों ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और परिजनों को यह कहकर आश्वस्त किया कि “हम लोग हैं ना, घबराइए मत।”

परिजनों का कहना है कि समय पर उचित इलाज नहीं मिलने से बच्चे की हालत लगातार बिगड़ती गई।

जब स्थिति बेहद गंभीर हो गई, तब उनके दबाव के बाद अस्पताल प्रबंधन ने बच्चे को दूसरे अस्पताल के लिए रेफर किया।

हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी और इलाज के दौरान नवजात की मौत हो गई।

बच्चे की मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

घटना की सूचना मिलते ही मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

फिलहाल परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और संबंधित चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

वहीं, इस मामले में अस्पताल प्रबंधन की ओर से आधिकारिक बयान सामने आना बाकी है।

पुलिस पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन