Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

कोरबा ब्रेकिंग: सिंघाली के जंगल में जुए के फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 जुआरी गिरफ्तार, 11.56 लाख की संपत्ति जब्त।

गणेश विसर्जन में पुलिस की सख्ती: नियम तोड़ने वाले डीजे एवं पिकअप वाहन जप्त।

कोरबा के शिवाय हॉस्पिटल में डॉ. नागेंद्र बागरी की निगरानी में 600 ग्राम के प्रीमैच्योर नवजात ने 90 दिन तक NICU में जिंदग

Buddhist Studies Scholar Dr. Suresh Kumar Selected for ‘IARA Outstanding Academician Award–2026

Devotees of Sant Nirankari Mission Donated 63 Units of Blood in Rajouri.

कोरबा : डॉ. भीमराव अंबेडकर ओपन थियेटर मैदान में जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह का हुआ आगाज।

डॉ. भीमराव अंबेडकर ओपन थियेटर मैदान में जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह का हुआ आगाज।

मुख्य अतिथि कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने राज्योत्सव का किया उद्घाटन।

लोकप्रिय जसगीत गायक दिलीप षड़ंगी दे रहे प्रस्तुति।

जसगीत सुनकर दर्शको में उत्साह।

स्थानीय कलाकारों द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों को दी गई प्रस्तुति।

विभागीय प्रदर्शनी के माध्यम से दिख रही विकास की झलक।

मुख्य अतिथि ने राज्योत्सव की दी शुभकामनाएं।

कोरबा (न्यूज उड़ान ) छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत महोत्सव के अवसर पर आज जिला मुख्यालय के घण्टाघर चौक स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर ओपन थियेटर मैदान में

कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह का शुभारंभ हो गया है।

मुख्य अतिथि पटेल सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

साथ ही सभी अतिथियों द्वारा विभागीय स्टॉलों का अवलोकन कर योजनाओं की प्रगति का अवलोकन किया गया।

श्री पटेल सहित सभी अतिथियों ने जिलेवासियों को राज्योत्सव की शुभकामनाएं दी एवं राज्य के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने हेतु प्रोत्साहित किया।

यहाँ विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर नगर निगम कोरबा श्रीमती संजू देवी राजपूत, अध्यक्ष जिला पंचायत डॉ पवन सिंह, सभापति नगर निगम नूतन सिंह ठाकुर, पार्षद वार्ड क्रमांक 24 श्री पंकज देवांगन सहित अन्य अतिथि शामिल हुए।

राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ी लोकप्रिय जसगीत गायक श्री दिलीप षड़ंगी अपनी कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहेउनकी भावपूर्ण जसगीत सुनकर दर्शक उत्साह से झूम रहे।

साथ ही स्थानीय कलाकारों द्वारा शानदार व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।

राज्योत्सव में विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा विकास पर आधारित स्टॉल लगाई गई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन