Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

गणेश उत्सव को लेकर कोरबा पुलिस का विशेष अभियान — बदमाशों, अवैध शराब एवं वारंटियों पर लगातार कार्रवाई।

BGSBU inaugurates Super 30 IAS/JKAS Coaching in collaboration with District Administration Rajouri.

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के विद्यालयों में हुई चित्रकला प्रतियोगिता

बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी का आयोजन।

कैदियों की सुविधाओं, स्वास्थ्य और विधिक सहायता की हुई गहन समीक्षा।

कोरबा : ग्राम कोरबी के छुईहापारा में कथित गौवध का मामला, मौके से बड़ी मात्रा में कथित गौमांस बरामद। बजरंग दल की सूचना पर पुलिस

कोरबा (दैनिक न्यूज उड़ान) शुक्रवार शाम बजरंग दल कोरबा के कार्यकर्ताओं को सूचना प्राप्त हुई कि कोरबा से लगभग 35 किलोमीटर दूर ग्राम कोरबी के छुईहापारा में एक परिवार के घर पर कथित रूप से गौवंश की हत्या कर उसका मांस काटकर पकाया जा रहा है।

सूचना मिलने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने तत्काल मामले को गंभीरता से लेते हुए दीपका बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी दी।

सूचना के बाद दीपका से लगभग 10 बजरंगी कार्यकर्ताओं की टोली तथा कोरबा से 5 कार्यकर्ता मौके की कार्रवाई के लिए आगे बढ़े और थाना हरदीबाजार पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत एवं सूचना दी।

पुलिस के साथ मौके पर पहुंची टीम

शिकायत मिलने के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम बजरंग दल कार्यकर्ताओं के साथ बताए गए स्थान पर पहुंची।

घर की तलाशी के दौरान पुलिस को कार्यकर्ताओं के अनुसार लगभग 15 से 20 किलोग्राम कच्चा कथित गौमांस तथा लगभग 20 से 25 किलोग्राम पका हुआ कथित गौमांस बरामद हुआ।

मौके पर मौजूद कविता रोहिदास से पूछताछ के दौरान, कार्यकर्ताओं के अनुसार, उन्होंने बरामद मांस को गौमांस बताया।

मामले में पुलिस द्वारा आवश्यक सामग्री को जब्त कर जांच की कार्रवाई प्रारंभ की गई है।

दो युवक मौके से फरार

तलाशी की कार्रवाई के दौरान रोशन रोहिदास एवं पंकज रोहिदास के पीछे के रास्ते से खेत की ओर भाग जाने की बात सामने आई है।

पुलिस द्वारा दोनों की तलाश एवं मामले से संबंधित अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

प्रकरण में थाना हरदीबाजार पुलिस द्वारा FIR दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

सबसे गंभीर आरोप — पहले जिंदा गौवंश को दौड़ाकर मारने की सूचना।

बजरंग दल को मिली प्रारंभिक सूचना के अनुसार, इस पूरे मामले में पहले कथित रूप से जीवित गौवंश को दौड़ाकर मारने की बात भी सामने आई है।

संगठन ने पुलिस से मांग की है कि इस पहलू की भी गंभीरता से जांच की जाए और यदि जांच में गौवध की पुष्टि होती है तो संबंधित सभी आरोपियों के विरुद्ध प्रचलित कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाए।

🚩 बजरंग दल की स्पष्ट मांग

बजरंग दल कोरबा ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले को सामान्य घटना मानकर नजरअंदाज न किया जाए।

बरामद मांस का वैज्ञानिक परीक्षण, घटनास्थल से साक्ष्य संकलन, आरोपियों की गिरफ्तारी तथा पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए।

संगठन ने कहा कि जिले में गौवंश से संबंधित ऐसी घटनाओं की लगातार सूचनाएं सामने आना गंभीर चिंता का विषय है। गौवंश की सुरक्षा को लेकर प्रशासन को प्रभावी और स्थायी कार्रवाई करनी होगी।

बजरंग दल कोरबा ने स्पष्ट किया कि संगठन कानून को हाथ में लेने के बजाय संवैधानिक एवं कानूनी तरीके से कार्रवाई की मांग करता है।

यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो दोषियों के विरुद्ध कठोरतम वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।

“गौवध के मामलों में लापरवाही किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं होगी। प्रशासन निष्पक्ष जांच करे, दोषियों पर कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई करे और जिले में गौवंश की सुरक्षा सुनिश्चित करे।”

🚩 बजरंग दल कोरबा

सेवा • सुरक्षा • संस्कार

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन