Thursday 24th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत बृहद स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान का आयोजन।

गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस से अभद्रता एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने वाला आरोपी गिरफ्तार।

निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

कोरबा : विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य हेतु बीएलओ सम्मानित। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया प्रशंसा

कोरबा (न्यूज उड़ान )

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 4 नवम्बर 2025 से 4 दिसम्बर 2025 तक गणना पत्रक वितरण एवं डिजिटाइजेशन का कार्य किया गया।

इस अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कोरबा द्वारा सम्मानित किया गया।

विधानसभा क्षेत्र 22 - कटघोरा के मतदान केंद्र अमरपुर, तेलसरा और कोरबी के बीएलओ श्री संदीप कुमार जायसवाल, श्री राजेंद्र प्रसाद देवांगन और श्री इन्द्र कुमार कौशिक को शतप्रतिशत गणना पत्रक वितरण एवं डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करने के लिए सम्मानित किया गया।

इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र 23 - पाली-तानाखार के मतदान केंद्र कुदरीकला, जाम बहार, बापापुती, कोठीखर्रा, हाथीबाड़ी और मादन के बीएलओ बालकृष्ण गुप्ता, संजय कुमार जायसवाल, श्रीमती साधना, नरेश कुमार साहू, श्रीमती ममता कंवर एवं श्री सुशील कुमार शर्मा को भी उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कोरबा ने कहा कि बूथ लेवल अधिकारी निर्वाचन प्रक्रिया की मजबूत कड़ी हैं और उनके परिश्रम से ही मतदाता सूची का अद्यतन कार्य प्रभावी एवं सटीक रूप से संपन्न हो पाता है।

उन्होंने सभी सम्मानित बीएलओ की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार की सक्रियता और निष्ठा बनाए रखने की अपील की।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन