Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

कोरबा ब्रेकिंग: सिंघाली के जंगल में जुए के फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 जुआरी गिरफ्तार, 11.56 लाख की संपत्ति जब्त।

गणेश विसर्जन में पुलिस की सख्ती: नियम तोड़ने वाले डीजे एवं पिकअप वाहन जप्त।

कोरबा के शिवाय हॉस्पिटल में डॉ. नागेंद्र बागरी की निगरानी में 600 ग्राम के प्रीमैच्योर नवजात ने 90 दिन तक NICU में जिंदग

Buddhist Studies Scholar Dr. Suresh Kumar Selected for ‘IARA Outstanding Academician Award–2026

Devotees of Sant Nirankari Mission Donated 63 Units of Blood in Rajouri.

कोरबा : संत गुरु रविदास के संदेश, व महा अभियान से संकल्पित हुए भाजपा कार्यकर्ता एवं आगामी तिरंगा यात्रा महाअभियान की तैयारी।

संत श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर कोरबा में 'समरसता संकल्प अभियान' की शुरुआत।

कोरबा (दैनिक न्यूज उड़ान ) भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, टी.पी. नगर कोरबा में शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी एवं कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल की गरिमामयी उपस्थिति में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले "समरसता संकल्प अभियान" पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर आगामी तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर भी विस्तृत बैठक आयोजित कर संगठनात्मक रणनीति तय की गई।

कार्यशाला में वक्ताओं ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के जीवन, उनके सामाजिक समरसता, समानता और मानव सेवा के संदेश पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके विचार आज भी समाज को एकता और सद्भाव का मार्ग दिखाते हैं।

भाजपा कार्यकर्ताओं से उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने और समरस समाज के निर्माण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

बैठक में तिरंगा यात्रा को भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए मंडलवार जिम्मेदारियां तय की गईं।

सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने तथा राष्ट्रभक्ति के इस अभियान को घर-घर तक पहुंचाने का आग्रह किया गया।

कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, प्रदेश मंत्री रितु चौरसिया, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन गर्ग, संजय शर्मा, मंजू सिंह, रेणुका राठिया, रुक्मणी नायर, डॉ. विजय राठौर, नवीन मार्कंडेय, राजेश लहरे सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने समरसता, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन