Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

कोरबा ब्रेकिंग: सिंघाली के जंगल में जुए के फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 जुआरी गिरफ्तार, 11.56 लाख की संपत्ति जब्त।

गणेश विसर्जन में पुलिस की सख्ती: नियम तोड़ने वाले डीजे एवं पिकअप वाहन जप्त।

कोरबा के शिवाय हॉस्पिटल में डॉ. नागेंद्र बागरी की निगरानी में 600 ग्राम के प्रीमैच्योर नवजात ने 90 दिन तक NICU में जिंदग

Buddhist Studies Scholar Dr. Suresh Kumar Selected for ‘IARA Outstanding Academician Award–2026

Devotees of Sant Nirankari Mission Donated 63 Units of Blood in Rajouri.

नई दिल्ली : भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी को "डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी" की मानद उपाधि से किया गया सम्मानित।

नई दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित इंडो इंटरनेशनल इंटेलेक्चुअल कॉन्क्लेव-2026 में व्यवसाय प्रबंधन एवं समाज कार्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए हुआ सम्मानित।

कोरबा/ दैनिक न्यूज उड़ान/ नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी, जिला कोरबा के जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी को नई दिल्ली स्थित प्रतिष्ठित इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित इंडो इंटरनेशनल इंटेलेक्चुअल कॉन्क्लेव-2026 के दौरान व्यवसाय प्रबंधन एवं समाज कार्य के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएच.डी.) की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान गोपाल मोदी के प्रभावशाली नेतृत्व, उत्कृष्ट संगठन क्षमता, समाजसेवा के प्रति समर्पण तथा जनकल्याण के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्यों की राष्ट्रीय स्तर पर मिली प्रतिष्ठित पहचान है।

वर्षों से सामाजिक सरोकारों के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के संगठन को मजबूत करने, आमजन की समस्याओं के समाधान तथा सेवा कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें इस सर्वोच्च सम्मान से अलंकृत किया गया।

गोपाल मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सदैव सेवा, समर्पण और संगठन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उनके नेतृत्व में भाजपा जिला कोरबा ने अनेक जनहितकारी अभियान, सामाजिक कार्यक्रम, सेवा गतिविधियाँ तथा संगठनात्मक कार्यों को सफलतापूर्वक संचालित किया है।

यही कारण है कि आज उनके कार्यों की गूंज राष्ट्रीय स्तर तक पहुँची है।

इस सम्मान की घोषणा होते ही कोरबा जिले सहित पूरे छत्तीसगढ़ के भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का वातावरण है। सभी ने श्री मोदी को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए इसे कोरबा जिले के लिए गौरव का क्षण बताया।

इस अवसर पर गोपाल मोदी ने इस सम्मान को अपने परिवार, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता, वरिष्ठ नेतृत्व तथा कोरबा की जनता को समर्पित करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए और अधिक समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन